मिलन बनीं सदर प्रखंड प्रमुख व जितेंद्र उप प्रमुख निर्वाचित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2016 5:53 AM
सुपौल : दर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में रविवार को प्रमुख एवं उप प्रमुख पद का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ. प्रमुख पद पर हरदी पूरब पंचायत स्थित क्षेत्र संख्या 34 से निर्वाचित समिति सदस्य मिलन देवी कब्जा जमाने में सफल रहीं. वहीं उप प्रमुख पद पर […]
सुपौल : दर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में रविवार को प्रमुख एवं उप प्रमुख पद का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ. प्रमुख पद पर हरदी पूरब पंचायत स्थित क्षेत्र संख्या 34 से निर्वाचित समिति सदस्य मिलन देवी कब्जा जमाने में सफल रहीं. वहीं उप प्रमुख पद पर क्षेत्र संख्या 31 के समिति सदस्य जितेंद्र साह ने कब्जा जमाया.अनुमंडल पदाधिकारी एनजी सिद्दीकी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्व प्रथम सदर प्रखंड के 26 पंचायत से निर्वाचित 38 पंचायत समिति सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी.
शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रमुख पद के लिए चुनाव संपन्न कराया गया. प्रमुख पद के लिए दो प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल किया गया.इसमें मिलन देवी एवं देवकुमारी देवी शामिल थी.एसडीओ द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया गया.मतदान में सभी पंचायत समिति सदस्यों ने हिस्सा लिया.मतगणना के बाद देव कुमारी देवी को जहां 12 मतों से संतोष करना पड़ा वहीं मिलन देवी को 26 मत प्राप्त हुए.इस प्रकार मिलन देवी को 14 मतों से प्रमुख पद पर निर्वाचित घोषित किया गया.वहीं उप प्रमुख पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया.कांटे के टक्कर के बाद जितेंद्र साह को 12 मतों से निर्वाचित घोषित किया गया.जितेंद्र को 23 मत प्राप्त हुए जबकि निकटतम प्रत्याशी ताहिरा प्रवीण को 11 एवं अरविंद प्रसाद को मात्र चार मतों से ही संतोष करना पड़ा.प्रमुख एवं उप प्रमुख के निर्वाचन की घोषणा होते ही प्रखंड कार्यालय परिसर के सामने स्थित मुख्य सड़क पर मौजूद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी.
समर्थकों ने अबीर गुलाल उड़ाते हुए खुशी का इजहार किया तथा एक दूसरे को जीत की बधाई दी.चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये थे.सदर थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव, महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री, अवर निरीक्षक पंकज कुमार आदि पुलिस पदाधिकारी पुलिस बलों के साथ सुरक्षा की कमान संभाल रहे थे.वहीं बैठक के दौरान मुख्य रूप से बीडीओ आर्य गौतम, पंचायती राज पदाधिकारी कालीचरण सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.एसडीओ एनजी सिद्दीकी द्वारा निर्वाचित घोषित हुए प्रमुख एवं उप प्रमुख को प्रमाण पत्र दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










