कुछ निर्विरोध तो कई ने मतदान के बाद मारी बाजी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2016 5:53 AM
पिपरा : चायत आम चुनाव 2016 के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रखंड के 16 पंचायतों के उप मुखिया एवं उप सरपंच पद के लिए कराये गये चुनाव में कुछ पंचायतों में निर्विरोध तो कहीं चुनाव का कार्य कराया गया. रतौली पंचायत से उप मुखिया पद पर मनोज यादव […]
पिपरा : चायत आम चुनाव 2016 के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रखंड के 16 पंचायतों के उप मुखिया एवं उप सरपंच पद के लिए कराये गये चुनाव में कुछ पंचायतों में निर्विरोध तो कहीं चुनाव का कार्य कराया गया. रतौली पंचायत से उप मुखिया पद पर मनोज यादव उप सरपंच पद पर रविंद्र यादव निर्विरोध चुने गये. वहीं पथरा उत्तर पंचायत से उप मुखिया पद पर राज कुमार गिरी व उप सरपंच पर निशा देवी विजयी रही. पथरा दक्षिण से उप मुखिया पद पर रैला खातुन, उप सरपंच पद पर गंगा ठाकुर ने कब्जा जमाया.
निर्मली पंचायत से उप मुखिया पद पर बलराम मंडल तथा उप सरपंच पद पर डोमी साह चुने गये. वहीं कटैया माहे पंचायत से उप मुखिया पद पर सूर्य नारायण मंडल चुने गये. तुलापट्टी पंचायत से रेणु कुमारी ने विजयी हासिल किया.रामनगर पंचायत से उप मुखिया पद पर शांति देवी एवं उप सरपंच पद पर प्रदीप चौधरी चुने गये. बसहा पंचायत से उप मुखिया पद पर ममता देवी निर्विरोध चुनी गयी. वहीं उप सरपंच पद पर भुवनेश्वरी देवी निर्विरोध चुनी गयी. दीनापट्टी पंचायत से उप मुखिया पद पर रेणु भारती निर्विरोध चुनी गयी. वहीं उप सरपंच पद पर विरेंद्र चौधरी चुने गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










