एक वर्ष से लापता युवक अररिया से बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jun 2016 5:13 AM

विज्ञापन

छातापुर : बलुआ पुलिस ने एक वर्ष पूर्व अपहृत युवक को गुरुवार की संध्या बरामद कर लिया. अपहृत युवक की बरामदगी अररिया जिलाअंतर्गत नरपतगंज थाना क्षेत्र के मधुरा गांव से हुई है. बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा शुक्रवार को न्यायालय में उपस्थित किया गया. जिसके बाद न्यायालय के आदेश से युवक को परिजनों के हवाले […]

विज्ञापन

छातापुर : बलुआ पुलिस ने एक वर्ष पूर्व अपहृत युवक को गुरुवार की संध्या बरामद कर लिया. अपहृत युवक की बरामदगी अररिया जिलाअंतर्गत नरपतगंज थाना क्षेत्र के मधुरा गांव से हुई है. बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा शुक्रवार को न्यायालय में उपस्थित किया गया. जिसके बाद न्यायालय के आदेश से युवक को परिजनों के हवाले किया गया.

जानकारी देते थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राम ने बताया कि बरामद युवक मंटू शर्मा को स्थानीय वकील झा मजदूरी के लिए नेपाल ले गये थे. जहां से कुछ महीने बाद मंटू भागकर मधुरा निवासी उपेंद्र यादव के घर पहुंच गया और तब से वह वहीं रह रहा था. बधिर रहने के कारण वह अपना नाम पता बता पाने में सक्षम नही था. खोजबीन के दौरान मधुरा से उसकी बरामदगी की गयी है.

गौरतलब है कि युवक के गायब होने के बाद उसकी मां सावित्री देवी द्वारा वीरपुर थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. वहीं परिजन भी गायब होने के बाद से लगातार उसकी तलाश में जुटे थे. युवक की बरामदगी के बाद पुलिस एवं परिजनों ने भी राहत की सांस ली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन