ऐतिहासिक कुएं को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jun 2016 5:13 AM

विज्ञापन

सुपौल : स्थानीय स्टेशन चौक स्थित शिव मंदिर के समीप वर्षों पूर्व महाराजा दरभंगा द्वारा निर्मित ऐतिहासिक कुआं को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने की मांग भाजपा किसान मोरचा के प्रांतीय सदस्य सुरेंद्र नारायण पाठक ने जिला पदाधिकारी से किया है. श्री पाठक ने कहा है कि यह कुआं ऐतिहासिक है. शिव मंदिर के समीप रहने […]

विज्ञापन

सुपौल : स्थानीय स्टेशन चौक स्थित शिव मंदिर के समीप वर्षों पूर्व महाराजा दरभंगा द्वारा निर्मित ऐतिहासिक कुआं को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने की मांग भाजपा किसान मोरचा के प्रांतीय सदस्य सुरेंद्र नारायण पाठक ने जिला पदाधिकारी से किया है. श्री पाठक ने कहा है कि यह कुआं ऐतिहासिक है.

शिव मंदिर के समीप रहने की वजह से इसकी महत्ता और भी अधिक बढ़ जाती है. लेकिन प्रशासनिक उदासीनता की वजह से चंद लोगों द्वारा इसका अतिक्रमण कर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है. श्री पाठक ने बताया कि वर्षों से श्रद्धालुओं द्वारा इस कुएं का जल शिवलिंग पर चढ़ाया जाता था. वहीं सुपौल रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों को भी इस कुएं से काफी राहत मिलती थी. लेकिन विगत कई वर्षों से इस कुएं को अतिक्रमित कर अतिक्रमणकारियों द्वारा दुकान संचालित किया जा रहा है. श्री पाठक ने कहा कि यदि शीघ्र इस कुएं को अतिक्रमणमुक्त करवा कर आम लोगों के उपयोग में नहीं लाया गया तो इसके लिए आंदोलन तेज किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन