लूट कांड का खुलासा, अपराधी गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2016 4:56 AM

विज्ञापन

सिमराही : राघोपुर थाना के सिमराही एनएच 57 पर से शनिवार को नाटकीय ढंग से मक्का लदी ट्रक लूट गिरोह के मुख्य सरगना गुड्डू यादव, प्रिंस यादव व नंद किशोर यादव को राघोपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार बिहारीगंज से मक्का लोड कर आ रही ट्रक नंबर BR1GE 3731 को सिमराही बाजार […]

विज्ञापन

सिमराही : राघोपुर थाना के सिमराही एनएच 57 पर से शनिवार को नाटकीय ढंग से मक्का लदी ट्रक लूट गिरोह के मुख्य सरगना गुड्डू यादव, प्रिंस यादव व नंद किशोर यादव को राघोपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार बिहारीगंज से मक्का लोड कर आ रही ट्रक नंबर BR1GE 3731 को सिमराही बाजार एनएच 57 धर्मपट्टी के समीप स्कॉर्पियो से ओवरटेक कर पहले चालक व खलासी को बंधक बनाया और फिर मक्का लदा ट्रक व नकद राशि की लूट की घटना को अंजाम दिया.

घटना को लेकर बीते 11 जून के सुबह ट्रक चालक संजीव कुमार के फर्द बयान पर राघोपुर थाना कांड संख्या 115/16 दर्ज हुआ. थानाध्यक्ष चंद्रकांत गोरी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए इस केस के आइओ के साथ अनुसंधान प्रारंभ किया. 13 जून 2016 तीसरे दिन ही घटना के मुख्य अपराधी गुड्डू यादव, प्रिंस यादव व नंदकिशोर यादव द्वारा घटना के समय उपयोग में लाये गये बिना नंवर के स्कॉर्पियो व बाइक के साथ चालक की लूटी गयी मोबाइल को भी जब्त किया है.

घटना के बाबत पुलिस अधीक्षक कुमार ऐकले ने कहा कि गिरफ्तार अपराधी गुड्डू यादव इस घटना के मास्टर माइंड है. इसके द्वारा तैयार किया गया प्लान पर घटना को नाटकीय ढंग से अंजाम दिया गया था. पुलिस के समक्ष शातिर गुड्डू व प्रिंस ने अपने बयान में बताया कि बीते 10 जून के रात त्रिवेणीगंज बाजार से मक्का लेकर आ रही ट्रक का पीछा किया और सिमराही फोरलेन पर घटना को अंजाम दिया. पुलिस को दिये बयान में अपराधी ने घटना के बारे में बताया कि उन्होंने एनएच 57 पर ट्रक को ओवरटेक कर पहले चालक को बंधक बनाया. फिर उसे आंख में पट्टी बांध कर स्कॉर्पियो में बैठा कर अन्यंत्र ले जाकर छोड़ दिया. उनके साथी में से ही एक साथी ने ट्रक लेकर राघोपुर गद्दी रोड के रास्ते चंपानगर पहुंचा, जहां दूसरे ट्रक पर अनलोड किया. उक्त सामग्री को त्रिवेणीगंज बाजार स्थित मनोज नाम व एक और उनका साथी ले जाकर दीपक अग्रवाल के हाथों बेच दिया, जहां अपराधियों द्वारा बताये गये ठिकाने से पुलिस ने छापेमारी कर लूट की गयी मक्का को बरामद किया. एसपी ने कहा कि गिरफ्तार अपराधी कई संगीन मामले में नामजद अभियुक्त है. अपराधी का एक बड़ा गैंग भी है. जल्द ही इस गैंग का उद‍्भेदन कर सभी सदस्य को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. एसपी ने कांड के उद्भेदन के लिए राघोपुर थानाध्यक्ष व एसएचओ त्रिवेणीगंज मदन प्रसाद सिंह, आइओ सुभाष सिंह सहित सात सदस्यीय टीम के सदस्य को धन्यवाद दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन