अतिक्रमणकारियों ने जमा रखा है स्टेशन चौक पर कब्जा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2016 1:24 AM

विज्ञापन

सुपौल : जिला मुख्यालय का मुख्य बाजार व चौक-चौराहे इन दिनों बुरी तरह अतिक्रमण की चपेट में फंसा हुआ है. सड़कों पर व्याप्त अतिक्रमण की वजह से आम नागरिक के साथ ही वाहन चालकों को मुख्य बाजार के बीच आवागमन में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. विशेष कर स्टेशन चौक, महावीर चौक, लोहिया […]

विज्ञापन

सुपौल : जिला मुख्यालय का मुख्य बाजार व चौक-चौराहे इन दिनों बुरी तरह अतिक्रमण की चपेट में फंसा हुआ है. सड़कों पर व्याप्त अतिक्रमण की वजह से आम नागरिक के साथ ही वाहन चालकों को मुख्य बाजार के बीच आवागमन में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. विशेष कर स्टेशन चौक, महावीर चौक, लोहिया नगर जैसे चौक-चौराहों व प्रमुख सड़कों की स्थिति और भी गंभीर है. इन स्थानों पर सैकड़ों की संख्या में फुट कर व्यवसायियों ने सड़कों की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमा रखा है.

इनमें अधिकांश सब्जी व फल विक्रेता शामिल हैं. गौरतलब है कि नगर परिषद द्वारा गुदरी बाजार व दक्षिणी हटखोला रोड में सब्जी व फल विक्रेताओं के लिये विशेष शेड व गुदरी बाजार का निर्माण किया गया है. लेकिन प्रशासनिक लापरवाही की वजह से यह शेड खुद अतिक्रमण की चपेट में चला गया है. इन सब के बीच स्थानीय प्रशासन बिल्कुल मौन पड़ा है. चौक पर अक्सर पुलिस की गाड़ियां लगी रहती है. लेकिन पुलिस के अधिकारी व जवान भी समस्या के प्रति उदासीन बने रहते हैं.

स्टेशन चौक का है बुरा हाल :यू तो पूरा शहर ही अतिक्रमण की समस्या से कराह रहा है. लेकिन शहर का हृदय स्थली माना जाने वाला स्टेशन चौक की स्थिति सबसे दूभर है. स्टेशन चौक के चारों ओर फुट कर दुकानदार व रेहरी वालों द्वारा सड़कों पर कब्जा जमा लिया गया है. यहां सड़क की चौड़ाई करीब 100 फीट है, लेकिन अतिक्रमण की वजह से स्टेशन चौक की सड़कें सिकुड़ी हुई प्रतीत होती है.
आलम यह है कि स्थायी दुकानदारों के आगे चार परत में छुटभैये दुकान लगाये जाते हैं. जिसके कारण दुकानदारों को भी मुश्किले झेलनी पड़ती है. स्टेशन चौक स्थित शिव मंदिर के चारों ओर भी सब्जी व फल विक्रेताओं ने अपने फुट कर दुकान पसार रखे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन