पदाधिकारी आदेश भी नहीं मानते

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2016 4:45 AM

विज्ञापन

अनदेखी. मदरसा प्रबंधन नहीं कर रहा विभागीय निर्देश का पालन जिले में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति चरमरायी हुई है. शिक्षा व्यवस्था पर विभाग की समुचित पकड़ नहीं दिख रही है. इस कारण मदरसा प्रबंधन अपने पदाधिकारी का आदेश तक नहीं मान रहे हैं. बीते तीन जून को प्रभात खबर में नाम मध्य विद्यालय में दे […]

विज्ञापन

अनदेखी. मदरसा प्रबंधन नहीं कर रहा विभागीय निर्देश का पालन

जिले में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति चरमरायी हुई है. शिक्षा व्यवस्था पर विभाग की समुचित पकड़ नहीं दिख रही है. इस कारण मदरसा प्रबंधन अपने पदाधिकारी का आदेश तक नहीं मान रहे हैं. बीते तीन जून को प्रभात खबर में नाम मध्य विद्यालय में दे रहे थे फोकानिया की परीक्षा को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था.
सुपौल : बिहार मदरसा बोर्ड द्वारा संचालित फोकानिया परीक्षा को लेकर सदर प्रखंड स्थित प्लस टू विद्यालय सुखपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था.
परीक्षा के पहले दिन डीएम, एसडीओ व डीपीओ एसएसए द्वारा उक्त केंद्र का जायजा लिया गया. निरीक्षण के दौरान निर्धारित उम्र से कम आयु के छात्र परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल रहने के बाद पदाधिकारी द्वारा डीइओ को समुचित जांच करने का निर्देश दिया गया. डीएम वैद्यनाथ यादव के निर्देश पर डीइओ ने संबंधित मदरसा प्रधान को कम आयु के छात्रों को फोकानिया परीक्षा में किस आधार पर शामिल किया गया है.
इसे लेकर दो जून 16 के अपराह्न तक संबंधित छात्रों के वस्तानिया प्रमाण पत्र, नामांकन पंजी सहित एमएलसी की छाया प्रति कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश जारी किया, लेकिन विभागीय आदेश के बावजूद उक्त तिथि तक मदरसा इसलाहुल मुस्लेमीन परसा तुलापट्टी किसनपुर द्वारा ही जिला शिक्षा कार्यालय को समुचित कागजात समर्पित किया गया है, जबकि मदरसा इसलामिया ओबेसुल उलूम मल्हनी पुनर्वास, मदरसा दारुल उलूम वीरपुर व मदरसा इसलामिया रशीदिया मजहरुल उलूम अंदौली के प्रबंधन के उपर विभागीय निर्देश बेअसर साबित हो रहा है.
जिले में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति चरमरायी हुई है. शिक्षा व्यवस्था पर विभाग की समुचित पकड़ नहीं दिख रही है. इस कारण मदरसा प्रबंधन अपने पदाधिकारी का आदेश तक नहीं मान रहे हैं.
इस मामले पर बीते तीन जून को प्रभात खबर में नाम मध्य विद्यालय में दे रहे थे फोकानिया की परीक्षा को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था. खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम के निर्देशानुसार डीइओ द्वारा संबंधित मदरसा प्रधान को कम उम्र के छात्रों को किस प्रकार फोकानिया परीक्षा में शामिल कराया गया.
इस मसले पर संबंधित प्रधानों से कारण पृच्छा की गयी थी, लेकिन उक्त पृच्छा के बावजूद संबंधित मदरसा प्रधानों द्वारा विभागीय निर्देश की अवहेलना की गयी है.
कहते हैं पदाधिकारी
इस बाबत डीइओ मो जाहिद हुसैन ने बताया कि यह मामला मदरसा बोर्ड का है. कार्यालय द्वारा दिये गये निर्देश के तहत निर्धारित अवधि के दौरान एक मदरसा द्वारा कागजात जमा दिया गया है. शेष मदरसा को रिमांइडर भेजा जा रहा है. संबंधित मदरसा से कागजात जमा होने के बाद बोर्ड को भेज दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन