माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने विंदेश्वर दीपक संभालेंगे सचिव पद का दायित्व

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2016 4:45 AM

विज्ञापन

सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में रविवार को पांचवां अधिवेशन सह सांगठनिक चुनाव हुआ. बीएसटीए के मुख्य निर्वाचन आयुक्त जनार्दन सिंह द्वारा प्रतिनियुक्त मतदान पदाधिकारियों व कर्मियों द्वारा चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराया गया. संघ के वरीय सदस्य विद्यानंद यादव की मौजूदगी में 14 पदों के लिए कई उम्मीदवारों ने नामजदगी […]

विज्ञापन

सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में रविवार को पांचवां अधिवेशन सह सांगठनिक चुनाव हुआ. बीएसटीए के मुख्य निर्वाचन आयुक्त जनार्दन सिंह द्वारा प्रतिनियुक्त मतदान पदाधिकारियों व कर्मियों द्वारा चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराया गया. संघ के वरीय सदस्य विद्यानंद यादव की मौजूदगी में 14 पदों के लिए कई उम्मीदवारों ने नामजदगी का परचा दाखिल किया. सर्व सम्मति व निर्विरोध की स्थिति नहीं बनने के कारण पर्यवेक्षक द्वारा मतदान कराया गया. मतदान के बाद चुनाव कर्मियों द्वारा एक-एक वोटों की गणना का कार्य कराया गया.

अप्रत्यक्ष तरीके से हुआ सांगठनिक चुनाव : बीएसटीए पटना द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक हरिवंश चौधरी की अध्यक्षता में सांगठनिक चुनाव को लेकर अप्रत्यक्ष तरीके से मतदान कार्य को संपन्न कराया गया. मतगणना के बाद पर्यवेक्षक द्वारा किये गये घोषणा के अनुसार अध्यक्ष पद पर डॉ विंदेश्वर मंडल, उपाध्यक्ष पद पर गजेंद्र नारायण सिंह व राजू रंजन निर्वाचित घोषित किये गये. साथ ही दीपक कुमार संघ के सचिव बने.
चुनाव के दौरान मतदान स्थल पर गहमागहमी की स्थिति बनी रही. संयुक्त सचिव पद पर अजय कुमार, विनय कुमार, संतोष कुमार, गिरिधर प्रसाद यादव, ब्रह्मदेव प्रसाद यादव निर्वाचित घोषित किया गया, जबकि असीम कुमार ठाकुर कोषाध्यक्ष बने. साथ इंद्र नारायण मेहता परीक्षा समिति के अध्यक्ष पर पर काबिज हुए. वहीं मिश्रीलाल यादव ने परीक्षा समिति के सचिव पद को अपने नाम किया. इस चुनाव में सत्य नारायण मंडल व डॉ संतोष कुमार प्रमंडल कार्य समिति के सदस्य पद पर चुने गये, जबकि राज्य कार्य समिति के पद पर गोपाल कुमार झा निर्वाचित घोषित हुए.
कई उम्मीदवारों ने दिया नामांकन : माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव में कई उम्मीवारों ने नामजदगी का परचा भरा, जहां मतदान कर्मी तीर्थ नाथ यादव, नारायण यादव, रवींद्र झा द्वारा सक्रियता के साथ मतदान का कार्य संपन्न कराया गया. मौके पर पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव, सत्य नारायण चौधरी, विद्यानंद यादव, काली चरण मिश्री, परमेश्वरी प्रसाद यादव, उमेश प्रसाद यादव, प्रणव कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन