अब तक नहीं मिला डीजल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2016 3:57 AM

विज्ञापन

लापरवाही. किसानों को नहीं िमल रहा योजनाओं का लाभ प्रखंड क्षेत्र के किसानों को रबी फसल के लिए घोषित सरकारी डीजल अनुदान की रािश अब तक नहीं मिली है. इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है. प्रतापगंज : सरकार द्वारा किसानों को खेती के प्रति प्रोत्साहित किये जाने को लेकर कई योजनाएं संचालित की गयी है. […]

विज्ञापन

लापरवाही. किसानों को नहीं िमल रहा योजनाओं का लाभ

प्रखंड क्षेत्र के किसानों को रबी फसल के लिए घोषित सरकारी डीजल अनुदान की रािश अब तक नहीं मिली है. इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है.
प्रतापगंज : सरकार द्वारा किसानों को खेती के प्रति प्रोत्साहित किये जाने को लेकर कई योजनाएं संचालित की गयी है. साथ ही समय-समय पर अनुदान भी उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान दिया गया है, लेकिन विभागीय पदाधिकारी की निष्क्रियता के कारण किसानों को समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है. विभागीय शिथिलता के कारण किसानों ने अब कृषक कार्य करने से विमुख हो रहे हैं. मालूम हो कि प्रखंड क्षेत्र के किसानों को रबी फसल के लिए घोषित सरकारी डीजल अनुदान नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है.
कहते हैं किसान: चिलौनी दक्षिण पंचायत के किसान शलैंद्र गुप्ता, गोविंदपुर पंचायत के लक्ष्मण यादव ने बताया कि डीजल अनुदान का फार्म समय पर दिये जाने के बावजूद राशि खाते में नहीं गयी है. भवानीपुर दक्षिण पंचायत के सुरेंद्र दास ने कहा कि डीजल अनुदान की राशि के संबंध में प्रखंड कार्यालय में बताने को कोई तैयार नहीं है. चिलौनी दक्षिण पंचायत के युवा किसान मिथिलेश कुमार साह ने कहा कि डीजल अनुदान के संबंध में कृषि विभाग के कर्मचारी कहते हैं कि लिस्ट प्रखंड कार्यालय भेज दिया गया है. वहीं से आपके खाते में डीजल अनुदान की राशि चली जायेगी.
किसान जय प्रकाश चौधरी, मो कुद्दुस ने भी डीजल अनुदान नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त कर रहे थे किसानों को अगर समय पर सरकारी अनुदान मिल जाती तो खेती के लिए पैसे की व्यवस्था के लिए औने-पौने भाव में अनाज बेचने के लिए विवश नहीं होना पड़ता. किसान कमलेश्वरी मैरता ने रबी फसल में किसानों को डीजल अनुदान नहीं मिलने में प्रखंड की शिथिलता को जिम्मेवार ठहराया.
इधर, प्रभारी बीएओ नागेंद्र पूर्वे ने बताया कि किसानों से प्राप्त डीजल अनुदान के लिए फार्म को सूचीबद्ध कर प्रखंड कार्यालय को भेज दिया गया है. किसानों के खाते में राशि प्रखंड कार्यालय द्वारा भेजा जायेगा. इधर, बीडीओ सुनील कुमार गौतम ने बताया कि अंचल कार्यालय से सत्यापन के बाद जिन किसानों की सूची प्रखंड कार्यालय को मिली है, उन किसानों के खाते में राशि नहीं गयी है. वे अपने खाते का मिलान प्रखंड कार्यालय में करें
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन