धोखाधड़ी कर एटीएम से उड़ाये रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2016 5:29 AM
त्रिवेणीगंज : स्थानीय बस पड़ाव के समीप एसबीआइ के एटीएम से धोखाधड़ी कर दूसरे के खाते में राशि ट्रांसफर करने के आरोप में प्राप्त शिकायत के बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. त्रिवेणीगंज पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है. पुलिस को दिये आवेदन में पीड़ित पुरनदाहा निवासी डोमी लाल सरदार […]
त्रिवेणीगंज : स्थानीय बस पड़ाव के समीप एसबीआइ के एटीएम से धोखाधड़ी कर दूसरे के खाते में राशि ट्रांसफर करने के आरोप में प्राप्त शिकायत के बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. त्रिवेणीगंज पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है. पुलिस को दिये आवेदन में पीड़ित पुरनदाहा निवासी डोमी लाल सरदार ने बताया है
कि बुधवार को वे एटीएम से राशि की निकासी करने बस पड़ाव के समीप स्थित एटीएम गये हुए थे. वहां पूर्व से मौजूद एक युवक ने उन्हें बताया कि एटीएम में गड़बड़ी की वजह से आपसे निकासी संभव नहीं है. इसके बाद उसने उन्हें विश्वास में लेकर उनका एटीएम कार्ड प्राप्त कर लिया और मशीन में कार्ड डालने के बाद कहा कि खाते में राशि नहीं है. इस बात की जानकारी लेने जब पीड़ित बैंक शाखा पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि अभी-अभी उनके खाते से मचहा निवासी ललिता देवी के अकाउंट में राशि ट्रांसफर किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










