वाहन चालकों से वसूले गये 8.50 लाख जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

डीटीओ की टीम द्वारा सीएचसी के समीप एस एच 91 पर सुबह चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया

विज्ञापन

छातापुर. जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को मुख्यालय में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर करीब साढे आठ लाख रुपये का चालान काटकर जुर्माने की राशि वसूली गई. डीटीओ की टीम द्वारा सीएचसी के समीप एस एच 91 पर सुबह चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया. डीटीओ ने पुलिस के सहयोग से हाइवे से गुजर रहे छोटे-बडे वाहनों को रोका और आवश्यक जांच की. इस दौरान अधिकांश बाइक सवार बिना हेलमेट के मिले. कई चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस सहित आवश्यक कागजात भी नहीं था. यातायात नियमों के उल्लंघन पर वैसे वाहन मालिक व चालकों का तत्काल ही चालान काटा गया. डीटीओ ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल लोडिंग, खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट, बडे व भारी वाहनों में ओवरलोडिंग, परमीट व इंश्योरेंस फेल जैसे मामलों के विरुद्ध चेकिंग कर चालान काटा जा रहा है. बताया कि 31 मार्च तक यह अभियान सघन रूप से चलेगा. जिले भर में कई टीमों को अलग अलग क्षेत्रों में चेकिंग अभियान के लिए लगाया गया है. उन्होंने खुद से पीपरा, त्रिवेणीगंज, छातापुर व भीमपुर में चेकिंग अभियान का नेतृत्व किया है. इन स्थानों से चालान के माध्यम से करीब साढे आठ लाख रूपए की राशि जुर्माने के तौर पर वसूली की गई. डीटीओ ने आम वाहन चालकों से यातायात नियमों का अक्षरश पालन करने की हिदायत भी दी. कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर दोषी चालकों के विरुद्ध प्रावधान के तहत चालान के अलावे विधि सम्मत कार्रवाई भी हो सकती है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन