नशा मुक्ति को ले निकाली गयी जागरूकता रैली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Mar 2016 3:51 AM

विज्ञापन

सरायगढ़ : मध्य विद्यालय सरायगढ़ की शिक्षिका बबीता कुमारी के नेतृत्व में सोमवार को नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी़ रैली में शामिल छात्र-छात्राओं एवं अन्य लोगों ने एनएच 57 फोर लेन सड़क होते पिपरा खुर्द चौक से दाहुपट्टी चौक तक महादलित बस्ती सहित अन्य गांवों का भ्रमण किया़ इस दौरान हाथों […]

विज्ञापन

सरायगढ़ : मध्य विद्यालय सरायगढ़ की शिक्षिका बबीता कुमारी के नेतृत्व में सोमवार को नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी़ रैली में शामिल छात्र-छात्राओं एवं अन्य लोगों ने एनएच 57 फोर लेन सड़क होते पिपरा खुर्द चौक से दाहुपट्टी चौक तक महादलित बस्ती सहित अन्य गांवों का भ्रमण किया़ इस दौरान हाथों में नशा विरोधी तख्ती लिए बच्चों ने नशा विरोधी नारे व गीत गाकर लोगों को जागरूक किया़ इस दौरान उन्होंने बिहार की महिला करे पुकार,

नशा मुक्त हो हमारा बिहार तथा घर-घर पहुंचे यह संदेश,नशा मुक्त हो हमारा देश व भैया छोड़ दारू शराब, नहीं कर जीवन को खराब जैसे नारे भी लगाये़ जागरूकता रैली के माध्यम से 221 महादलित परिवार के सदस्यों को नशा मुक्ति के लिए संकल्प पत्र भी भरवाया गया़

मालूम हो कि शिक्षिका बबीता कुमारी को राष्ट्रीय स्तर पर 100 महिला एचीवर ऑफ इंडिया के लिए चयनित कर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था़ वहीं गत 21 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनसे शराब बंदी में सहयोग की अपील की थी़ जिसे लेकर नशा मुक्ति अभियान प्रखंड क्षेत्र में जोर शोर से चलाया जा रहा है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन