निर्माण पूर्ण कर अब झेल रहे हैं कार्रवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2016 4:31 AM
विज्ञापन
मामला बकौर पंचायत के नव सृजित प्राथमिक विद्यालय परसौनी-बकौर का सुपौल : संपूर्ण राशि का उठाव कर विद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करने वाले प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध विभाग द्वारा जिले के विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है, लेकिन एक ऐसे […]
विज्ञापन
मामला बकौर पंचायत के नव सृजित प्राथमिक विद्यालय परसौनी-बकौर का
सुपौल : संपूर्ण राशि का उठाव कर विद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करने वाले प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध विभाग द्वारा जिले के विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है, लेकिन एक ऐसे भी प्रधानाध्यापक हैं, जिनके द्वारा भवन निर्माण कार्य पूर्ण कर लिये जाने के बावजूद उन्हें पुलिसिया कार्रवाई से जूझना पड़ रहा है. मामला सदर प्रखंड के बकौर पंचायत अंतर्गत नव सृजित प्राथमिक विद्यालय 72 किलोमीटर परसौनी-बकौर का है, जहां के प्रधानाध्यापक मो कुर्बान अली न्याय के लिए ठोकरें खा रहे हैं. प्रधानाध्यापक ने डीएम, एसपी व शिक्षा विभाग के सभी वरीय अधिकारियों को आवेदन दे कर न्याय की गुहार लगायी है.
डीएम को दिये आवेदन में प्रधानाध्यापक ने बताया है कि विद्यालय को वर्ष 2013-14 में भवन निर्माण के लिए आवंटित राशि 11 लाख 88 हजार 900 रुपये के आलोक में उनके द्वारा नींव स्तर से लेकर छत ढ़लाई व कुछ कमरों का प्लास्टर भी कर लिया गया. एक-दो कमरे में बरसात के मौसम में पानी भर जाने के कारण कार्य रोक दिया गया था. मानसून सत्र समाप्त होते ही पुन: तीव्र गति से कार्य प्रारंभ किया गया और सभी कार्य पूर्ण कर लिये गये. इस स्थिति में उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किया जाना कष्टदायक है. गौरतलब है कि इससे पूर्व प्रभारी डीएम हरिहर प्रसाद ने प्रधानाध्यापक के अनुरोध पर तकनीकी पर्यवेक्षक को जांच कर प्रतिवेदित करने का आदेश दिया गया था. आदेश के आलोक में तकनीकि प्रर्यवेक्षक प्रभाष कुमार द्वारा कार्य प्रगति पर होने की जानकारी दी गयी थी. बावजूद इसके शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा उनके विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










