दलित परिवार के साथ मारपीट कर घर जलाया, प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2016 4:46 AM
विज्ञापन
पीड़ित अशोक पासवान की पत्नी मंजू देवी के आवेदन पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी छातापुर : थानाक्षेत्र के लालगंज पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित दलित बस्ती में एक दलित परिवार के घर में आग लगा दिये जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार अशोक पासवान की पत्नी मंजू देवी के आवेदन पर […]
विज्ञापन
पीड़ित अशोक पासवान की पत्नी मंजू देवी के आवेदन पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
छातापुर : थानाक्षेत्र के लालगंज पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित दलित बस्ती में एक दलित परिवार के घर में आग लगा दिये जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार अशोक पासवान की पत्नी मंजू देवी के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें पांच नामजद सहित अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित अशोक पासवान केवाला से प्राप्त जमीन पर फूस की झोपड़ी बना कर जीवन बसर कर रहे थे.
उक्त जमीन का उन्हे अद्धतन रसीद भी प्राप्त है. गुरुवार के दिन अचानक गांव के ही इंंद्रानंद कुसियैत, दीपनारायण कुसियैत, रूपेश कुसियैत, गुड्डू कुसियैत, रतन कुसियैत सहित अज्ञात लोगों के साथ हथियार से लैश होकर आ धमके और घर से महिलाओं को खींच कर बाहर कर दिया. उसके बाद उनके घर मे आग लगा दिया. इस दौरान आरोपियों ने घर को उजाड़कर लूटपाट भी की. घटना की खबर सुनते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा होने के बाद सभी आरोपी भाग निकले.
जबकि घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है. इस बावत पुछने पर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में थाना कॉड संख्या 67/16 दर्ज कर ली गयी है. साथ ही स्थल पर पहुंच कर मामले का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










