सर्राफा व्यवसायियों की हड़ताल जारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Mar 2016 6:45 AM

विज्ञापन

सर्राफा व्यवसायियों ने बंद रखी दुकानें जदिया : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में ज्वेलर्स व्यवसाय में लगाये गये एक्साइज डयूटी नियमावली के विरोध में जदिया के सर्राफा व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रख कर विरोध जताया. सर्राफा व्यवसायियों के हड़ताल के कारण लगन के इस मौसम में जेवरात खरीदने वालों को काफी परेशानी का […]

विज्ञापन
सर्राफा व्यवसायियों ने बंद रखी दुकानें
जदिया : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में ज्वेलर्स व्यवसाय में लगाये गये एक्साइज डयूटी नियमावली के विरोध में जदिया के सर्राफा व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रख कर विरोध जताया.
सर्राफा व्यवसायियों के हड़ताल के कारण लगन के इस मौसम में जेवरात खरीदने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. ऐसे लोग खरीददारी के लिए बाजार में इधर उधर भटकते नजर आये. हड़ताल पर डटे सर्राफा व्यवसायी दीपक दिवाकर,अमित सोनी आदि ने बताया कि एक्साइज डयूटी नियमावली जो वित्त मंत्रालय द्वारा थोपी गयी है उससे कारोबार प्रभावित होगा. व्यवसायियों ने कहा कि अगर केंद्र सरकार इसे वापस नहीं लेती है तो व्यवसायी वर्ग आर पार की लड़ाई लड़ेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन