स्थापना को ले निकाली कलश यात्रा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2016 3:14 AM
सुपौल : सदर प्रखंड स्थित बसविट्टी पंचायत के वार्ड नंबर एक में नव निर्मित मंदिर में शिव परिवार की प्रतिमाओं की स्थापना सोमवार को करायी जायेगी. जिसे लेकर पंचायत के पूर्व मुखिया लालेश्वर विश्वास के नेतृत्व में रविवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा से पूर्व नव निर्माणाधीन भवन में पंडित आचार्य शंकर नाथ […]
सुपौल : सदर प्रखंड स्थित बसविट्टी पंचायत के वार्ड नंबर एक में नव निर्मित मंदिर में शिव परिवार की प्रतिमाओं की स्थापना सोमवार को करायी जायेगी. जिसे लेकर पंचायत के पूर्व मुखिया लालेश्वर विश्वास के नेतृत्व में रविवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा से पूर्व नव निर्माणाधीन भवन में पंडित आचार्य शंकर नाथ झा, राजगीर से आये रामेश्वर खां, सत्यम द्विवेदी व साकेत झा द्वारा प्रतिमा स्थल का विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कराया गया.
शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित कराये जाने को लेकर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन पंडित व श्रद्धालुओं द्वारा किये जा रहे मंत्रोच्चार व जयघोष से आस-पास का वातावरण भक्तिमय हो गया. पूर्व मुखिया श्री विश्वास के नेतृत्व में आयोजित कलश यात्रा में पंचायत के कई मुसलिम समुदाय के लोग भी शामिल हुए. मंदिर परिसर पहुंचने वाले हरेक भक्तजनों का स्वागत नागेश्वर कामत व बालेश्वर कामत कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










