परीक्षार्थी के बदले परीक्षा दे रहा युवक धराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2016 5:54 AM
सुपौल : जिला मुख्यालय सहित अनुमंडल स्तर पर बनाये गये सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा गुरुवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. वहीं परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी के बदले दे रहे परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित किया गया. कदाचार मुक्त व स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संपन्न कराये जाने को लेकर जिला […]
सुपौल : जिला मुख्यालय सहित अनुमंडल स्तर पर बनाये गये सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा गुरुवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. वहीं परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी के बदले दे रहे परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित किया गया. कदाचार मुक्त व स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संपन्न कराये जाने को लेकर जिला प्रशासन कृत संकल्पित है.
जिसे लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक पैमाने पर पुलिस बल को तैनात किया गया है. साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे से लैस कराया गया है. ताकि परीक्षार्थियों द्वारा किसी प्रकार से कदाचार का प्रयास ना की जा सके. परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त केंद्राधीक्षक व दंडाधिकारी द्वारा जहां गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जा रही है. वहीं जिले के तमाम आलाधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्र का भी भ्रमण किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










