इंटर परीक्षा : कदाचार के आरोप में एक निष्कासित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Mar 2016 12:56 AM
सुपौल : जिला मुख्यालय सहित सभी अनुमंडल मुख्यालय में इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर बनाये गये सभी परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा हुई. परीक्षा के दौरान कदाचार में संलिप्त एक परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित किया गया. जिले के तमाम आलाधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया गया. स्वच्छ, शांतिपूर्ण व कदाचार […]
सुपौल : जिला मुख्यालय सहित सभी अनुमंडल मुख्यालय में इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर बनाये गये सभी परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा हुई. परीक्षा के दौरान कदाचार में संलिप्त एक परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित किया गया. जिले के तमाम आलाधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया गया.
स्वच्छ, शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराये जाने को लेकर सभी केंद्रों पर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किये गये हैं. सभी केंद्रों के बाहर बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है. जिला मुख्यालय स्थित भारत सेवक समाज महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में धराया.केंद्राधीक्षक ने परीक्षा से निष्कासित कर पुलिस के हवाले कर दिया. बुधवार को विज्ञान व वाणिज्य संकाय के भाषा विषय की परीक्षा ली गयी. दूसरी पाली में कला संकाय के मनोविज्ञान विषय की परीक्षा ली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










