पंचायत चुनाव . प्रथम चरण में पिपरा प्रखंड में होगा चुनाव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Mar 2016 12:55 AM

विज्ञापन

नामांकन आज से शुरू पंचायत चुनाव को लेकर सरगरमी तेज हो गयी. चुनाव काे लेकर जहां संभावित प्रत्याशी रणनीति बनाने में जुटे हैं, वहीं प्रशासनिक महकमे में भी तैयारी को लेकर आदेश-निर्देश जारी किये जा रहे हैं. निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर प्रशासनिक बैठकों का दौर जारी है. सुपौल : पंचायत आम निर्वाचन 2016 की […]

विज्ञापन

नामांकन आज से शुरू

पंचायत चुनाव को लेकर सरगरमी तेज हो गयी. चुनाव काे लेकर जहां संभावित प्रत्याशी रणनीति बनाने में जुटे हैं, वहीं प्रशासनिक महकमे में भी तैयारी को लेकर आदेश-निर्देश जारी किये जा रहे हैं. निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर प्रशासनिक बैठकों का दौर जारी है.
सुपौल : पंचायत आम निर्वाचन 2016 की डुगडुगी जिले में बज चुकी है.जिले में कुल आठ चरणों में चुनाव होना है. जिसके तहत प्रथम चरण का आगाज बुधवार को प्रपत्र पांच में सूचना प्रकाशन के साथ ही कर दिया गया है. प्रथम चरण में पिपरा प्रखंड में चुनाव होना है. इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार को प्रारंभ होगी.
नामांकन 09 मार्च तक चलेगा. 12 मार्च को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी. जबकि 15 मार्च को उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है. नाम वापसी के बाद मैदान में बचे प्रत्याशियों के बीच इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा.
प्रथम चरण के तहत पिपरा प्रखंड क्षेत्र स्थित 16 पंचायत क्षेत्रों में मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य एवं ग्राम कचहरी पंच के अलावा जिला परिषद सदस्य पद के लिए 24 अप्रैल को मतदान होगा.जिप सदस्य के लिए नामांकन अनुमंडल कार्यालय में प्राप्त किया जायेगा.जबकि दूसरे चरण के तहत किसनपुर एवं सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र में मतदान होगा.जिसके लिए 05 से 11 मार्च तक नामांकन का परचा दाखिल किया जायेगा.
चुनाव को लेकर व्यापक तैयारी :
पंचायत चुनाव को लेकर जिला व प्रखंड स्तर पर व्यापक तैयारी की गयी है. चुनाव के सफल संचालन के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है. कोषांगों के नोडल पदाधिकारी के साथ ही संबंधित कर्मियों को चुनाव के सफल व सुगम संचालन की जिम्मेवारी सौंपी गयी है.जिला निवार्चन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बैद्यनाथ यादव ने स्वच्छ, स्वतंत्र एवं भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न कराने की घोषणा की है.
उन्होंने कहा है कि उक्त कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बरतने वालों के विरुद्ध निर्वाचन नियमावली के तहत सख्त कार्रवाई की जायेगी.प्रतिनियुक्त कर्मियों की पाली में प्रत्येक सोमवार को परिवर्तन किया जायेगा.नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मी प्राप्त शिकायत को पंजी में संधारित कर इसकी सूचना मीडिया, आचार संहिता व हेल्पलाइन कोषांक के प्रभारी पदाधिकारी को देंगे.जिनके द्वारा मामले का त्वरित निष्पादन किया जायेगा.
जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित : पंचायत चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की सूचना व शिकायत प्राप्त करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार समाहरणालय परिसर स्थित जिला सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. साथ ही यहां दूरभाष संख्या 06473-225019 स्थापित किया गया है.
डीएम द्वारा जारी आदेश के मुताबिक यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे अनवरत कार्यरत रहेगा. जिसके लिए तीन पालियों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.प्रथम पाली के लिए पंकज कुमार व भोला साह, द्वितीय पाली के लिए अनंत बिहार चौधरी व अमर कुमार तथा तीसरी पाली के लिए श्रीकांत मिश्रा एवं राणा प्रताप सिंह की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन