दंडाधिकारी से मांगा गया स्पष्टीकरण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2016 3:59 AM

विज्ञापन

सुपौल : इंटर की परीक्षा में फरजी परीक्षार्थी के पहचान के बाद उसे बिना पूछताछ के छोड़ दिये जाने के मामले को अनुमंडल पदाधिकारी ने गंभीरता से लिया है. सदर एसडीओ एनजी सिद्दीकी ने इस बाबत हजारी उच्चतर विद्यालय गौरवगढ़ पर प्रतिनियुक्त स्टेटिक दंडाधिकारी काली चरण से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण की मांग की […]

विज्ञापन

सुपौल : इंटर की परीक्षा में फरजी परीक्षार्थी के पहचान के बाद उसे बिना पूछताछ के छोड़ दिये जाने के मामले को अनुमंडल पदाधिकारी ने गंभीरता से लिया है. सदर एसडीओ एनजी सिद्दीकी ने इस बाबत हजारी उच्चतर विद्यालय गौरवगढ़ पर प्रतिनियुक्त स्टेटिक दंडाधिकारी काली चरण से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. जारी पत्र में एसडीओ श्री सिद्दीकी ने कहा है कि 26 फरवरी को उक्त परीक्षा केंद्र पर फरजी परीक्षार्थी द्वारा परीक्षा देने के संबंध में सूचना मिली थी.

जिससे पूछताछ के लिए स्टेटिक दंडाधिकारी को निर्देशित भी किया गया था. बावजूद दंडाधिकारी के द्वारा बिना पूछताछ के फरजी परीक्षार्थी को जाने दिया गया. एसडीओ ने यह भी कहा है कि क्यों नहीं उक्त दंडाधिकारी के विरुद्ध कृत्य के लिए बिहार परीक्षा अधिनियम संचालन 1981 की धारा 3/8 के तहत कारवाई की जाय. एसडीओ द्वारा मामले की जानकारी जिला पदाधिकारी को भी दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन