रजत जयंती के रूप में मनेगा स्थापना दिवस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Feb 2016 3:38 AM
सुपौल : जिले का स्थापना दिवस समारोह 14 मार्च को धूमधाम के साथ मनाया जायेगा. जिले की स्थापना को इस वर्ष 25 साल पूरे हो रहे हैं. लिहाजा इस समारोह को इस वर्ष रजत जयंती पखवारा के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है. इस दौरान कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसकी […]
सुपौल : जिले का स्थापना दिवस समारोह 14 मार्च को धूमधाम के साथ मनाया जायेगा. जिले की स्थापना को इस वर्ष 25 साल पूरे हो रहे हैं. लिहाजा इस समारोह को इस वर्ष रजत जयंती पखवारा के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है. इस दौरान कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसकी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा प्रारंभ कर दी गयी है.
यह बातें डीएम बैद्यनाथ यादव ने गुरुवार को अपने कार्यालय वेश्म में प्रेस वार्ता में कहीं. उन्होंने बताया कि जिला स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा अपनी सुरीले आवाज का जादू बिखेरेंगी, जबकि बिहार दिवस के मौके पर हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










