जर्जर है मधेपुर पुल नहर में गिरा ट्रक

Updated:
विज्ञापन

प्रतापगंज : प्रखंड के श्रीपुर पंचायत स्थित प्रतापगंज -श्रीपुर मार्ग पर मधेपुर के समीप उप शाखा नहर पर बने पुल से गुजरने के दौरान ट्रक पलट कर नहर में गिर गया. हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. लेकिन इस जर्जर पुल पर लगातार हो रही इस तरह की दुर्घटना से यहां के लोग काफी परेशान […]

विज्ञापन

प्रतापगंज : प्रखंड के श्रीपुर पंचायत स्थित प्रतापगंज -श्रीपुर मार्ग पर मधेपुर के समीप उप शाखा नहर पर बने पुल से गुजरने के दौरान ट्रक पलट कर नहर में गिर गया. हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. लेकिन इस जर्जर पुल पर लगातार हो रही इस तरह की दुर्घटना से यहां के लोग काफी परेशान और आक्रोशित हैं.

लोगों का कहना है कि पुल की जर्जर हालत की वजह से यहां अक्सर सड़क हादसा होते रहता है. जिसके कारण सबसे ज्यादा परेशानी यहां के लोगों को झेलनी पड़ती है. आये दिन हो रहे सड़क दुर्घटना में यह मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है. जिससे इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है. ग्रामीणों का कहना है कि विगत 15 वर्षों से इस उप शाखा पर बने पुल की यही स्थिति है. जिसके बारे में कई बार सिंचाई विभाग को अवगत कराया जा चुका है.

जिसके लिए विभाग द्वारा स्थल का जांच भी किया गया है. लेकिन जर्जर पुल की स्थिति यथावत बनी हुई है. आक्रोशित ग्रामीण बबलू गोईत, हरखीत मरीक, देव नारायण गोईत, कृपानंद भिंडवार, नरेंद्र गोईत, छेदी भिंडवार आदि ने बताया कि जर्जर पुल के निर्माण की दिशा में यदि विभाग द्वारा जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया. तो पुलक के निर्माण को लेकर ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन