अक्षर आंचल योजना के तहत मेला का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

अक्षर आंचल योजना के तहत मेला का आयोजन किसनपुर. प्रखंड क्षेत्र के अलग – अलग विद्यालयों में अक्षर आंचल योजना के तहत संकुल स्तरीय मेला का आयोजन किया गया. मध्य विद्यालय सिंगियावन परिसर में आयोजित मेला का उदघाटन मुखिया सत्य देव प्रसाद यादव ने किया. जबकि मध्य विद्यालय मौजहा में आयोजित मेला का शुभारंभ सीआरसीसी […]

विज्ञापन

अक्षर आंचल योजना के तहत मेला का आयोजन किसनपुर. प्रखंड क्षेत्र के अलग – अलग विद्यालयों में अक्षर आंचल योजना के तहत संकुल स्तरीय मेला का आयोजन किया गया. मध्य विद्यालय सिंगियावन परिसर में आयोजित मेला का उदघाटन मुखिया सत्य देव प्रसाद यादव ने किया. जबकि मध्य विद्यालय मौजहा में आयोजित मेला का शुभारंभ सीआरसीसी वीरेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. मेला में उपस्थित नव साक्षरों को शिक्षा का महत्व, कर्तव्य व दायित्व का बोध कराया गया. इस मौके पर केआरपी वीरेंद्र प्रसाद देव ने नव साक्षरो को कबाड़ से जुगाड़, रंगोली, अपने शरीर को जाने, अंध विश्वास,विज्ञान का चमत्कार सहित अन्य विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी. इस अवसर पर संजय कुमार, ज्योतिष कुमार, राम नारायण मंडल, राजेश कुमार पाल, विसुनदेव सादा, इजहार अहमद, दिनेश कुमार,अतीष कुमार, सूर्य नारायण राम, मंजू कुमारी, सरिता कुमारी, रुहेदा खातुन, मंजूर आलम सहित अन्य ने अपने विचार व्यक्त किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन