अखबार में छपी खबर, तो सजग हुआ प्रशासन
अखबार में छपी खबर, तो सजग हुआ प्रशासनकाट कर हटाया गया पोल – गड्ढ़ा भरने के बाद धुआं निकलना हुआ बंद-मामले की जांच नहीं होने से लोगों में अब भी संशय बरकरार प्रभात इंपैक्ट ———— फोटो -12, 13,14कैप्सन- अखबार में प्रकाशित खबर, कटा पोल व अब भी देखने पहुंच रहे लोग प्रतिनिधि, सुपौलजिला मुख्यालय के […]
अखबार में छपी खबर, तो सजग हुआ प्रशासनकाट कर हटाया गया पोल – गड्ढ़ा भरने के बाद धुआं निकलना हुआ बंद-मामले की जांच नहीं होने से लोगों में अब भी संशय बरकरार प्रभात इंपैक्ट ———— फोटो -12, 13,14कैप्सन- अखबार में प्रकाशित खबर, कटा पोल व अब भी देखने पहुंच रहे लोग प्रतिनिधि, सुपौलजिला मुख्यालय के मेला रोड स्थित विद्यापुरी मोड़ पर सड़क की जमीन से धुआं निकलना तत्काल बंद हो गया है. हालांकि उक्त स्थल की गर्म जमीन अब भी पूरी तरह ठंढ़ी नहीं हुई है. लेकिन धुआं निकलने का सिलसिला थम जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है. यह दीगर बात है कि इस प्रकार की विस्मयकारी घटना को लेकर लोगों में अब भी चर्चा का दौर जारी है. गौरतलब है कि उक्त स्थल पर सड़क किनारे फ्लैंक की जमीन से विगत करीब एक सप्ताह से धुआं निकल रहा था और करीब एक मीटर के दायरे में जमीन भी तप रही थी.अखबार के पहल पर सजग हुआ प्रशासनअचंभित करने वाली इस घटना को प्रभात खबर ने सोमवार एवं मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था.साथ ही घटना की प्रथम सूचना भी प्रशासन को दूरभाष से दी गयी थी.जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया.अपर समाहर्ता आपदा कुमार अरुण प्रकाश ने मामले से प्रदेश आपदा विभाग एवं कोसी प्रमंडलीय आयुक्त को अवगत कराया.उन्होंने विद्युत एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को भी घटना की सूचना देते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया.काट कर हटाया गया बिजली का पोलएडीएम के निर्देश पर दोनों विभाग के अधिकारी सजग हुए. विद्युत विभाग ने घटना स्थल पर मौजूद बिजली के पोल में विद्युत प्रवाह व शॉट सर्किट की जांच की.संभावनाओं के मद्देनजर उक्त पोल को काट कर वहां से हटा दिया गया.पोल के बगल में जिस गड्ढ़े से धुआं निकल रहा था, उसे भी तत्काल गीली मिट्टी भर कर बंद कर दिया गया.विभागीय कार्रवाई के बाद उक्त स्थल से धुआं निकलना तत्काल थम गया.हालांकि लोगों की मानें तो वहां की जमीन अब भी गर्म है.मामले का नहीं हुआ उद्भेदन जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के आलोक में भले ही संबंधित विभाग द्वारा फौरी कार्रवाई की गयी.बिजली का पोल हटा कर गड्ढ़े को भर दिया गया.लेकिन सही मायनों में उन कारणों को पूरी तरह सत्यापित नहीं किया जा सका, जिसे धरती के गरम होने व धुआं निकलने का सटिक वजह बताया जा सके.विद्युत विभाग के सहायक अभियंता मदन कुमार ने भी बताया कि उक्त बिजली का पोल डेड था.उस पर विद्युत कनेक्शन नहीं था.पोल को लेकर लोगों में संशय का माहौल रहने के कारण उक्त पोल को काट कर हटाया गया.मामले के जांच की उठ रही मांगधरती के गरम होने व धुआं निकलने का मामला भले ही तत्काल थम गया है.लेकिन घटना का उद्भेदन नहीं हो पाने से लोगों में अब भी संशय एवं भय का माहौल बना हुआ है.लोगों की मानें तो प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करानी चाहिए.ताकि भविष्य में इस प्रकार के घटना की पुनरावृति ना हो, या फिर जमीन के अंदर दबा उष्मा के श्रोत का खुलासा हो सके.पब्लिक विजिलेंस कमेटी के सचिव अनिल कुमार सिंह सहित अन्य कई नागरिक व मुहल्ला वासियों ने जिला प्रशासन से घटना की विस्तृत व वैज्ञानिक जांच कराने का अनुरोध किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










