500 लीटर पेट्रोल के साथ तस्कर गिरफ्तार
500 लीटर पेट्रोल के साथ तस्कर गिरफ्तार फोटो-17,कैप्सन- जब्त पेट्रोल व वाहन के साथ एसएसबी के जवानप्रतिनिधि, वीरपुर चार पहिया वाहन से भारत प्रभाग से नेपाल की तरफ ले जा रहे पेट्रोलियम पदार्थ को तस्कर सहित पकड़ने में एसएसबी 45 वीं बटालियन के जवानों ने सफलता पायी है. कंपनी हेड क्वार्टर भीम नगर के बॉर्डर […]
500 लीटर पेट्रोल के साथ तस्कर गिरफ्तार फोटो-17,कैप्सन- जब्त पेट्रोल व वाहन के साथ एसएसबी के जवानप्रतिनिधि, वीरपुर चार पहिया वाहन से भारत प्रभाग से नेपाल की तरफ ले जा रहे पेट्रोलियम पदार्थ को तस्कर सहित पकड़ने में एसएसबी 45 वीं बटालियन के जवानों ने सफलता पायी है. कंपनी हेड क्वार्टर भीम नगर के बॉर्डर आउट पोस्ट क्षेत्र के पीलर संख्या 206 के पास से गश्ती के दौरान एसएसबी जवानों को यह सफलता हाथ लगी. तस्कर सूमो गाड़ी से 500 पेट्रोल लेकर भारतीय प्रभाग से नेपाल की तरफ ले जा रहे थे. भीमनगर बी कंपनी के सहायक सेनानायक ने बताया कि बीआर 11 एच 3704 नंबर की टाटा सूमो गाड़ी के साथ पेट्रोलियम पदार्थ सहित तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान भीम नगर के गौरव कुमार के रूप में की गयी है. जवानों ने तस्करी के पेट्रोल को बरामद किया है. इस अभियान में एसएसबी के हवलदार तिमिर वरन घोष, जवान मो राशिद, मो असलम, कृष्णा कुमार व दिनेश कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










