जिले के सैकड़ों स्कूलों में जारी है अवैध निकासी का खेल
सुपौल : उच्च न्यायालय पटना द्वारा पारित आदेश के आलोक में सरकार के निर्णय एवं विभागीय निर्देशों की जिले के शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों द्वारा खुल्लम खुल्ला उल्लंघन किया जा रहा है. आदेश को ठेंगा दिखाते हुए पद का दुरुपयोग कर लाभ के लिए प्रधानाध्यापक की मिलीभगत से जिले के सैकड़ों मध्य विद्यालयों से अवैध […]
सुपौल : उच्च न्यायालय पटना द्वारा पारित आदेश के आलोक में सरकार के निर्णय एवं विभागीय निर्देशों की जिले के शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों द्वारा खुल्लम खुल्ला उल्लंघन किया जा रहा है. आदेश को ठेंगा दिखाते हुए पद का दुरुपयोग कर लाभ के लिए प्रधानाध्यापक की मिलीभगत से जिले के सैकड़ों मध्य विद्यालयों से अवैध रूप से करोड़ों की निकासी कर गबन का मामला उजागर हुआ है.
पब्लिक विजिलेंस कमेटी के सचिव अनिल कुमार सिंह की शिकायत पर मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआइजी ने आयुक्त कोसी प्रमंडल को पत्र लिख कर सक्षम पदाधिकारी की एक टीम गठित कर मामले की जांच का अनुरोध किया है. पत्र के आलोक में आयुक्त द्वारा आरडीडीइ की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम का गठन कर परिवाद पत्र में वर्णित आरोपों की बिंदुवार जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










