योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का दिया निर्देश
त्रिवेणीगंज : मनरेगा कार्यालय परिसर में बुधवार को कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत कुमार झा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पंचायत के मुखिया एवं मनरेगा कर्मियों के साथ मनरेगा योजना के प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए पीओ श्री झा ने योजना में पारदर्शिता के लिए कार्य आरंभ से […]
त्रिवेणीगंज : मनरेगा कार्यालय परिसर में बुधवार को कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत कुमार झा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पंचायत के मुखिया एवं मनरेगा कर्मियों के साथ मनरेगा योजना के प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए पीओ श्री झा ने योजना में पारदर्शिता के लिए कार्य आरंभ से पूर्व सूचना पट्ट लगाने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि सूचना पट्ट में योजना से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए.ताकि आम लोगों को उनके पंचायत में चल रहे योजना के बारे में सही जानकारी उपलब्ध हो सके. पीओ श्री झा ने कहा कि मानव दिवस सृजन में वृद्धि से मजदूरों के पलायन पर रोक लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










