शक्षिकों की समस्या के निदान को लेकर संघ के सदस्यों के साथ शक्षिा अधिकारियों की बैठक

Updated:
विज्ञापन

शिक्षकों की समस्या के निदान को लेकर संघ के सदस्यों के साथ शिक्षा अधिकारियों की बैठक प्रतिनिधि, सुपौल बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा शिक्षकों की समस्याओं को लेकर 09 जनवरी को जिला समाहरणालय के समक्ष धरना -प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा. उक्त बातों की जानकारी संघ के सचिव पुष्पराज ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम […]

विज्ञापन

शिक्षकों की समस्या के निदान को लेकर संघ के सदस्यों के साथ शिक्षा अधिकारियों की बैठक प्रतिनिधि, सुपौल बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा शिक्षकों की समस्याओं को लेकर 09 जनवरी को जिला समाहरणालय के समक्ष धरना -प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा. उक्त बातों की जानकारी संघ के सचिव पुष्पराज ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है. श्री राज ने धरना का सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड शिक्षकों को 02 एवं 03 जनवरी को प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित कर जिला कमेटी को सूचित करने के लिए कहा गया है. बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी व डीपीओं के साथ हुई संघ की बैठक हुई. जिसमें आम सहमति के आधार पर सुपौल व त्रिवेणीगंज प्रखंड के शिक्षकों को 15 जनवरी 2016 तक शिविर के माध्यम से संवर्धन प्रमाण पत्र कराने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावे अन्य समस्याओं के समाधान हेतु एक सप्ताह के अंदर समाधान करने का आश्वासन दिया गया है. शिक्षा विभाग के संघ की हुई बैठक में संघ के जिला सचिव पुष्प राज, कोषाध्यक्ष पंकज प्रभात, जिला संयुक्त सचिव राजीव कुमार झा, नगर अध्यक्ष अभिमन्यु झा, प्रखंड सचिव रामचंद्र पासवान, अरविंद कुमार शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन