जुर्माना जमा नहीं करने पर मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

जुर्माना जमा नहीं करने पर मामला दर्ज सरायगढ़. विद्युत विभाग द्वारा सघन छापेमारी के दौरान कनीय अभियंता रवि कुमार ने बिजली चोरी के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध भपटियाही थाना में मामला दर्ज करवाया है. जिसमें प्रखंड क्षेत्र के झिला डूमरी गांव के श्यामा देवी, रामनगर गांव के राम देव पांडेय एवं संजीत कुमार […]

विज्ञापन

जुर्माना जमा नहीं करने पर मामला दर्ज सरायगढ़. विद्युत विभाग द्वारा सघन छापेमारी के दौरान कनीय अभियंता रवि कुमार ने बिजली चोरी के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध भपटियाही थाना में मामला दर्ज करवाया है. जिसमें प्रखंड क्षेत्र के झिला डूमरी गांव के श्यामा देवी, रामनगर गांव के राम देव पांडेय एवं संजीत कुमार शामिल है. इन तीनों के द्वारा जुर्माना की राशि नहीं जमा किये जाने के कारण विभाग के कनीय अभियंता ने कार्रवाई की है. जेइ श्री कुमार ने बताया कि श्यामा देवी पर 05 हजार 03 सौ 72 रुपये, राम देव पांडेय पर 02 हजार 686 रुपये एवं संजीत कुमार 08 हजार 491 रुपये जुर्माना किया गया था. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि तीनों के विरुद्ध 74/15 कांड संख्या दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन