बाइक की टक्कर में दो जख्मी
बाइक की टक्कर में दो जख्मी त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र में दो बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों को तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी मलहनमा निवासी राम कुमार साह को रेफर कर दिया गया. वहीं दूसरे जख्मी जरैला निवासी सतीश कुमार का उपचार […]
बाइक की टक्कर में दो जख्मी त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र में दो बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों को तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी मलहनमा निवासी राम कुमार साह को रेफर कर दिया गया. वहीं दूसरे जख्मी जरैला निवासी सतीश कुमार का उपचार किया जा रहा है. जख्मी सतीश एक अन्य साथी के साथ बाइक से अपने गांव जरैला जा रहा था.इसी दौरान बघला-जरैला मार्ग पर गैस गोदाम के समीप विपरीत दिशा से आ रहे राम कुमार के बाइक से संतुलन बिगड़ जाने के कारण टक्कर हो गयी. इसमें दोनों जख्मी हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










