25 दिसंबर तुलसी पूजन दिवस

Updated:
विज्ञापन

25 दिसंबर तुलसी पूजन दिवस प्रतिनिधि, सुपौल हरि ऊं साधक परिवार द्वारा आगामी 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया है. परिवार के सदस्यों ने तुलसी पूजन दिवस की सफलता को लेकर बुधवार को बैठक का आयोजन किया. जानकारी देते हुए परिवार के अध्यक्ष संजीव रंजन ने बताया. […]

विज्ञापन

25 दिसंबर तुलसी पूजन दिवस प्रतिनिधि, सुपौल हरि ऊं साधक परिवार द्वारा आगामी 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया है. परिवार के सदस्यों ने तुलसी पूजन दिवस की सफलता को लेकर बुधवार को बैठक का आयोजन किया. जानकारी देते हुए परिवार के अध्यक्ष संजीव रंजन ने बताया. श्री रंजन ने बताया कि संत आसाराम बापू के सत्प्रेरणा से विगत दो वर्षों से तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है.कहा कि तुलसी पूजन दिवस मनाने के पिछे तुलसी का आम जीवन में इससे होने वाले फायदे के साथ इसका मानव जीवन के लिए क्या महत्व है. उसको लोगों के सामने रखना है. ताकि तुलसी के गुण से आम लोग हमेशा लाभान्वित हो सके. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में तुलसी का स्थान अति महत्वपूर्ण है. जो मां के समान ही हमारा सभी प्रकार से रक्षण व पोषण करता है. कहा तुलसी पूजन, रोपन व सेवन से आरोग्य लाभ, आर्थिक लाभ के साथ आध्यात्मिक लाभ भी होता है. भारतीय संस्कृति के इस सूक्ष्म ऋषि विधान से बुद्धिबल, मनोबल, चारित्रिक बल व आरोग्य बल बढ़ता है. बैठक में राजीव कुमार, संजीव रंजन, चंदन, जीतू, अलख निरंजन, भोला राय आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन