एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ
एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ फोटो-19,20,कैप्सन- ग्राहक सेवा केंद्र उद्घाटन करते अतिथि व उपस्थित ग्राहक.प्रतिनिधि, सिमराही राघोपुर प्रखंड के गणपतगंज- किशनपुर रोड में सोमवार को देवी पुर पंचायत के लिए भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन एसबीआई जीरो मास के जिला समन्वयक रमेश कुमार एवं देवी पुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष […]
एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ फोटो-19,20,कैप्सन- ग्राहक सेवा केंद्र उद्घाटन करते अतिथि व उपस्थित ग्राहक.प्रतिनिधि, सिमराही राघोपुर प्रखंड के गणपतगंज- किशनपुर रोड में सोमवार को देवी पुर पंचायत के लिए भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन एसबीआई जीरो मास के जिला समन्वयक रमेश कुमार एवं देवी पुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुधीर कुमार यादव ने किया. समारोह को संबोधित करते एसबीआइ जीरो मास के जिला कोऑर्डिनेटर श्री यादव ने कहा की भारतीय स्टेट बैंक ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए हमेशा तत्पर रहा है. आये दिन बैंक में बढ़ती ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए हमारी सिमराही बैंक शाखा के नेतृत्व में यह ग्राहक सेवा केंद्र खोला गया है. इस केंद्र के खुलने से देवीपुर पंचायत के गरीब व मजदूर वर्ग के लोगों को अपना काम रोजगार बंद कर सिमराही नहीं जाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अब यहां के लोग 20 रुपया प्रति उपभोक्ता की दर से रुपया जमा कर अपना खाता खुलवा सकते है. जानकारी देते कोर्डिनेटर ने कहा की खाता खुलाने के बाद खाताधारी को अपने खाता में मिनिमम 500 रुपया हमेशा रखना होगा एक दिन में एक ग्राहक अधिकतम 20 हजार की जमा राशि निकासी कर सकते हैं. मौके पर उपस्थित पैक्स अध्यक्ष श्री यादव ने एसबीआई को इस काम के लिए धन्यवाद देते कहा कि लोग आज भी एसबीआई शाखा का ग्राहक बनना पसंद करते हैं. प्रखंड क्षेत्र में संचालित करीब दर्जन भर बैंकिंग सेवा में लोग सबसे अधिक एसबीआई का ही ग्राहक बनना पसंद करते हैं. जिसका मात्र एक उद्देश्य इस शाखा की सुविधा है. मौके पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पिंकी कुमारी, देव नारायण मेहता, नरेश कुमार यादव, अरविंद कुमार, रामा शीष कुमार यादव, नरेश कुमार रविंदर कुमार, भूपेंद्र कुमार दीपक कुमार रामदेव यादव सहित देवी पुर धरहरा गणपतगंज डुमरी के दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










