कोरिया पट्टी ने सूर्यापुर को 81 रनों से हराया

Updated:
विज्ञापन

कोरिया पट्टी ने सूर्यापुर को 81 रनों से हराया फोटो – 26कैप्सन – मैदान का दृश्यप्रतापगंज. प्रखंड स्थित पब्लिक उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित टी20 आमंत्रण कप टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच में मंगलवार को कोरियापट्टी ने सूर्यापुर की टीम को 81 रनों से मात दी. कोरिया पट्टी की टीम ने टॉस जीत कर कोरियापट्टी […]

विज्ञापन

कोरिया पट्टी ने सूर्यापुर को 81 रनों से हराया फोटो – 26कैप्सन – मैदान का दृश्यप्रतापगंज. प्रखंड स्थित पब्लिक उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित टी20 आमंत्रण कप टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच में मंगलवार को कोरियापट्टी ने सूर्यापुर की टीम को 81 रनों से मात दी. कोरिया पट्टी की टीम ने टॉस जीत कर कोरियापट्टी की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. जहां कोरिया पट्टी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में सात विकेट खो कर 177 रन बनाये. कोरिया पट्टी टीम के बल्लेबाज सुनील कुमार ने सर्वाधिक 41 रनों का योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुर्यापुर की टीम ने 12 ओवर में सभी विकेट गंवाते हुए महज 96 रन पर सिमट गयी. मैच के दौरान इस टीम के बल्लेबाज तास की पत्ते की तरह बिखर गया. कप्तान अहद(टिंकू) ने कप्तानी पारी खेलते हुए चार चौके व एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 29 रन बनाया. कोरिया पट्टी के किफायती गेंदबाज राहुल कुमार ने अपने चार ओवर में 15 देकर चार अहम विकेट चटकाया. राहुल के इस प्रदर्शन पर आयोजन कर्ता पिंटू यादव द्वारा मैन ऑफ द मैच का खिताब से सम्मानित किया गया. मैच को देखने हेतु मैदान के चारों ओर भारी भीड़ उमड़ी रही. खिलाडि़यों को हौसला अफजाई के लिए आयोजन समिति के संजीव मंडल, राजीव सिन्हा,जिबराईल खान, श्रवण कुमार सागर, मो जमशेद, मो तबरेज खान, शमशाद, संतोष ,जुबेर, बिनोद, बे्रटली, इम्तियाज, रवि सहित गण मान्य प्रमुख रमेश यादव, पंसस बिजय बिराजी, पूनेश चन्द्र पूनम,राकेश खेरवार,धर्मेन्द्र बिराजी,अनिल साह टिप्पू सहित अन्य उपस्थित थे. संजीव मंडल व राकेश सिन्हा ने मैच उदघोषक का कार्य कर मैच को रोचक बनाय. स्कॉरर के रूप में विक्टर कुसीयैत व मैच निर्णायक के रूप मे अवनीष भगत और दिलीप पासवान का योगदान अपेक्षित रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन