महाश्रमण जी महाराज का आगमन आज

Updated:
विज्ञापन

महाश्रमण जी महाराज का आगमन आज निर्मली. जैन धर्म के श्वेतांबर तेरा पंथ धर्म संघ के 11 वें धर्माचार्य महाश्रमण जी महाराज का आगमन बुधवार को निर्मली में हो रहा है. इसे लेकर अनुयायियों द्वारा सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. जानकारी देते कार्यक्रम के अध्यक्ष बाबू लाल सुराना ने बताया कि बुधवार की […]

विज्ञापन

महाश्रमण जी महाराज का आगमन आज निर्मली. जैन धर्म के श्वेतांबर तेरा पंथ धर्म संघ के 11 वें धर्माचार्य महाश्रमण जी महाराज का आगमन बुधवार को निर्मली में हो रहा है. इसे लेकर अनुयायियों द्वारा सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. जानकारी देते कार्यक्रम के अध्यक्ष बाबू लाल सुराना ने बताया कि बुधवार की सुबह आठ बजे महा श्रमणजी महाराज का आगमन अनुमंडल मुख्यालय में हो रहा है. महाराज के आगमन को लेकर नगर के लोगों में काफी उल्लास का माहौल देखा जा रहा है. बताया कि अहिंसा यात्रा के तहत तेरा पंथ भवन में दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिससे सुन कर सभी लोगों के बीच नैतिकता,सदभाव व नशा मुक्ति आदि का भाव जागृत हो सके. कार्यक्रम को सफल बनाने में लाल सिंह बोथरा, तरूण कुमार जैन, निशांत बोथरा, आलोक नाहर, अविनाश बोथरा सहित अन्य का सहयोग लिया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन