अवैध रूप से हो रही है पेड़ों की कटाई
अवैध रूप से हो रही है पेड़ों की कटाई किसनपुर. प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से हरे-भरे वृक्ष की कटाई का सिलसिला लगातार जारी है. लोगों की माने तो पेड़ों की हो रही कटाई की मुख्य वजह प्रखंड क्षेत्र में बिना लाइसेंस का दर्जनों चल रहा आरा मील है. ब्रह्मदेव यादव, पवन कुमार, दशरथ प्रसाद, […]
अवैध रूप से हो रही है पेड़ों की कटाई किसनपुर. प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से हरे-भरे वृक्ष की कटाई का सिलसिला लगातार जारी है. लोगों की माने तो पेड़ों की हो रही कटाई की मुख्य वजह प्रखंड क्षेत्र में बिना लाइसेंस का दर्जनों चल रहा आरा मील है. ब्रह्मदेव यादव, पवन कुमार, दशरथ प्रसाद, संजय कुमार, शंभू कुमार आदि ने बताया कि वन विभाग द्वारा अवैध रुप से पेड़ों की कटाई के तरफ ध्यान नहीं दिया गया. तो आने वाले समय में क्षेत्र के अधिकांश सरकारी पेड़ चोरी-छुपे कट जायेंगे. लोगों का आरोप है कि पेड़ों की कटाई में विभागीय लोगों की संलिप्तता से भी इंकार नहीं किया जा सकता है. लोगों का कहना है कि पेड़ काटने वाले चोर सरकारी पेड़ों की जगह अब निजी पेड़ की कटाई भी कर रहे है. इससे ना सिर्फ वन विभाग को चुना लग रहा है. बल्कि इसका खामियाजा आम लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










