ूूबैठक में उठा यात्रा भत्ता का मुद्दा

Updated:
विज्ञापन

ूूबैठक में उठा यात्रा भत्ता का मुद्दा किसनपुर जीविका द्वारा आईपीपीई कार्यक्रम के तहत प्रारंभ किये गये चार दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं ने यात्रा भत्ता का मुद्दा उठाया. सेविका अनुपमा चौधरी, मंजू जायसवाल, गीता कुमारी, रानू देवी आदि ने कहा कि भारी ठंड के बावजूद उन्हें प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए काफी […]

विज्ञापन

ूूबैठक में उठा यात्रा भत्ता का मुद्दा किसनपुर जीविका द्वारा आईपीपीई कार्यक्रम के तहत प्रारंभ किये गये चार दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं ने यात्रा भत्ता का मुद्दा उठाया. सेविका अनुपमा चौधरी, मंजू जायसवाल, गीता कुमारी, रानू देवी आदि ने कहा कि भारी ठंड के बावजूद उन्हें प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए काफी दूर से आना पड़ता है बावजूद यात्रा भत्ता का प्रावधान नहीं किया गया है. जिससे सेविकाओं को परेशानी हो रही है. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण की वजह से चार दिनों तक आंगनबाड़ी केंद्र का कार्य भी प्रभावित होगा. लिहाजा सेविकाओं को केंद्र संचालन के अलावा अन्य कार्यों में संलग्न नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने बिना मानदेय के इस प्रकार के कठिन कार्यों को संपादित करने में होने वाली समस्याओं को भी उजागर करते हुए अपना विरोध प्रकट किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन