वद्यिालय की भूमि पर कब्जा
विद्यालय की भूमि पर कब्जा फोटो- 1कैप्सन – कांटेदार झाड़ियों से घिरा विद्यालय परिसर.प्रतिनिधि, छातापुरप्रखंड क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय घीवहा के विद्यालय परिसर पर जबरन कब्जा किये जाने का मामला सामने आया है. इस कारण विद्यालय आने में बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विद्यालय की जमीन पर अपनी दावेदारी दिखाने वाले […]
विद्यालय की भूमि पर कब्जा फोटो- 1कैप्सन – कांटेदार झाड़ियों से घिरा विद्यालय परिसर.प्रतिनिधि, छातापुरप्रखंड क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय घीवहा के विद्यालय परिसर पर जबरन कब्जा किये जाने का मामला सामने आया है. इस कारण विद्यालय आने में बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विद्यालय की जमीन पर अपनी दावेदारी दिखाने वाले कथित जमींदार के इस क्रियाकलाप पर स्थानीय अभिभावकों में आक्रोश है. विद्यालय प्रबंधन ने इसकी शिकायत विभागीय पदाधिकारी से कर उन्हें विद्यालय परिसर को लेकर पनप रही समस्या से अवगत करा दिया है. विद्यालय प्रबंधन की मानें तो इस विद्यालय को 12 कट्ठा जमीन केवाला द्वारा प्राप्त है. साथ ही 42 डिसमिल भूमि गैर मजरूआ आम की जमीन भी विद्यालय के अधीन है. उक्त भूमि पर दशकों से विद्यालय चल रहा है. बावजूद इसके समीप के जमींदार महानंद यादव द्वारा विद्यालय परिसर में अपनी जमीन होने की बात कह कर भूमि पर दावा किया जा रहा है. मामले में पंचायत बुलायी गयी. पंचायत में शामिल गण्यमान्य द्वारा विद्यालय के पक्ष में फैसला दिया गया. पंचायत के फैसले से इनकार करते हुए मामला न्यायालय तक पहुंचा. न्यायालय से भी विद्यालय के पक्ष में ही फैसला आया. इसके बावजूद जमींदार श्री यादव बलपूर्वक उक्त जमीन पर जबरन कब्जा कर विद्यालय संचालन में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










