आपदा से निबटने का ले रहे प्रशक्षिण

Updated:
विज्ञापन

आपदा से निबटने का ले रहे प्रशिक्षणप्रखंड कार्यालय में दिया जा रहा प्रशिक्षण फोटो-09,10,कैप्सन- प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक व प्रशिक्षण प्राप्त करते लोग.प्रतिनिधि, सरायगढ़ बाढ़ व भूकंप जैसी आपदाओं से निबटने के लिए प्रखंड कार्यालय स्थित टीपीसी भवन में गुरुवार को तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ अंचलाधिकारी शरत […]

विज्ञापन

आपदा से निबटने का ले रहे प्रशिक्षणप्रखंड कार्यालय में दिया जा रहा प्रशिक्षण फोटो-09,10,कैप्सन- प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक व प्रशिक्षण प्राप्त करते लोग.प्रतिनिधि, सरायगढ़ बाढ़ व भूकंप जैसी आपदाओं से निबटने के लिए प्रखंड कार्यालय स्थित टीपीसी भवन में गुरुवार को तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ अंचलाधिकारी शरत मंडल ने किया. इसमें प्रखंड क्षेत्र के ढोली व सरायगढ़ पंचायत के 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के महिला व पुरुषों ने हिस्सा लिया. इसमें प्रत्येक पंचायत से पचास महिला व पचास पुरुषों को एनडीआरएफ की टीम द्वारा बाढ़ व भूकंप जैसी आपदा से निबटने के लिए प्रशिक्षण दिया गया. शिविर में प्रशिक्षक एनडीआरएफ टीम के कमांडेंट अभय सिंह, उप निरीक्षक सुधीर कुमार, मुख्य आरक्षक राजेश शुक्ला द्वारा मौजूद लोगों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान मौजूद महिला व पुरुषों को सौ रुपये मानदेय व नास्ता व भोजन के लिए डेढ़ सौ रुपये दिये गये. इस दौरान आरक्षक सुधीर मिश्रा, जिला मास्टर ट्रैनर शंभू चौधरी, सुरेश प्रसाद सिंह, तारा देवी, कृष्णा भारती, अनंदी देवी, पार्वती देवी, रेणू देवी, बीबी शबुल खातून, रवींद्र कुमार यादव, अरविंद कुमार विश्वास, जीवछ मांझी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन