कोहरे धूंध से प्रभावित रहा जन-जीवन

Updated:
विज्ञापन

कोहरे धूंध से प्रभावित रहा जन-जीवन फोटो-09,कैप्सन- सड़क पर कोहरे के चल रहा वाहन.प्रतिनिधि, सुपौल सर्दी का एहसास भले ही नवंबर से शुरू हो जाता है. लेकिन जिले में शरद ऋतु का एहसास यहां के लोगों को बुधवार से होना शुरू हुआ. जब कोहरा ने जिले के अधिकांश भाग को अपनी आगोश में ले लिया. […]

विज्ञापन

कोहरे धूंध से प्रभावित रहा जन-जीवन फोटो-09,कैप्सन- सड़क पर कोहरे के चल रहा वाहन.प्रतिनिधि, सुपौल सर्दी का एहसास भले ही नवंबर से शुरू हो जाता है. लेकिन जिले में शरद ऋतु का एहसास यहां के लोगों को बुधवार से होना शुरू हुआ. जब कोहरा ने जिले के अधिकांश भाग को अपनी आगोश में ले लिया. कुहासे की वजह से दिन भर लोगों को धूप का दर्शन नहीं हुआ. सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को हुई. कोहरे की वजह से वाहन चालकों को दिन में भी लाईट जला कर वाहन चलाते देखा गया. एकाएक बढ़ी ठंड का एहसास भी लोगों को नहीं था. जिसके चलते ठंड को लेकर लोगों की तैयारी नहीं थी. प्रशासन द्वारा सर्दी के मौसम में लोगों जगह-जगह अलाव की व्यवस्था करती है. लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा कही अलाव की व्यवस्था नहीं गयी है. प्रशासन द्वारा ठंड में प्रत्येक वर्ष अलाव की व्यवस्था की जाती है. लोगों का कहना है कि सर्द मौसम को देखते हुए प्रशासन द्वारा जल्द हीं अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए.त्रिवेणीगंज प्रतिनिधि के अनुसारदिसंबर माह की शुरुआत होते ही अचानक तापमान में आयी गिरावट और घने कोहरे से बुधवार को अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र में आम जन -जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कोहरा के कारण स्टेट हाई वे 76 पर वाहनों का परिचालन भी काफी बाधित रहा. जिसके कारण दिन में भी वाहन चालकों द्वारा मेन लाइट जला कर सड़क पर आवागमन कर रहे थे. गाडि़यों की रफ्तार भी कोहरे के कारण काफी धीमा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन