पीड़ितों की आवाज बने रहे बाबा साहेब
सुपौल : मुख्यालय के वार्ड नंबर 17 स्थित लक्ष्मी राउत के दरवाजे पर भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर की अध्यक्षता में रविवार को बाबा साहेब डाॅ भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि बाबा साहेब जीवन पर्यंत शोषित, पीड़ितों की आवाज बने रहे. उनके द्वारा […]
सुपौल : मुख्यालय के वार्ड नंबर 17 स्थित लक्ष्मी राउत के दरवाजे पर भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर की अध्यक्षता में रविवार को बाबा साहेब डाॅ भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि बाबा साहेब जीवन पर्यंत शोषित, पीड़ितों की आवाज बने रहे.
उनके द्वारा बताये गये मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कहा कि देश के संविधान के निर्माण सहित अन्य कार्यों में बाबा साहेब की भूमिका अग्रणी रही है. कहा कि युवाओं को उनका अनुसरण करना चाहिए. इस मौके पर रंधीर ठाकुर, मनोज कुमार पाठक, सुरेंद्र नारायण पाठक, बलराम कामत, विमलेंदू कुमार, राजधर यादव, राजन, त्रिलोक सिंह, अनिल शर्मा, सियावर शर्मा, विजय ठाकुर, रविंद्र कुमार, शंभू चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










