भूमि विवाद में चले तीर, तीन जख्मी

Updated:
विज्ञापन

भूमि विवाद में चले तीर, तीन जख्मी जदिया. थाना क्षेत्र के पिलुवाहा पंचायत स्थित वार्ड नंबर एक में रविवार भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गये. इनमें से एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है. धौली यादव एवं जोगन यादव के बीच एक बीघा 19 […]

विज्ञापन

भूमि विवाद में चले तीर, तीन जख्मी जदिया. थाना क्षेत्र के पिलुवाहा पंचायत स्थित वार्ड नंबर एक में रविवार भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गये. इनमें से एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है. धौली यादव एवं जोगन यादव के बीच एक बीघा 19 कट्ठा 09 धूर जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है. इसकी मापी अंचल कार्यालय द्वारा 15 दिसंबर को होनी थी, लेकिन मापी से पूर्व ही दोनों पक्षों के बीच जमीन जोतने को लेकर मारपीट हो गयी. इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जम कर तीर बरसाये गये. इसमें एक पक्ष के जोगन यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जदिया पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी जोगन यादव को रेफरल अस्पताल त्रिवेणीगंज भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. वहीं धौली यादव के पक्ष से बुचन यादव एवं जयप्रकाश यादव भी मामूली रूप से जख्मी हुए हैं, जिनका इलाज रेफरल अस्पताल त्रिवेणीगंज में किया गया. थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया की पूर्व में दोनों पक्षों के बीच जारी तनाव के बाबत धारा 107 की कार्रवाई की गयी थी. मारपीट को लेकर आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन