पुलिस लाइन को मिली जमीन, 30 करोड़ की लागत से बनेगा पुलिस लाइन
सुपौल : शहर के दक्षिणी भाग स्थित डा जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय के समीप पुलिस लाइन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में शनिवार को जिला भू अर्जन पदाधिकारी विमल कुमार मंडल ने पुलिस अधीक्षक के ज्ञापांक 1092/ सा शा के आलोक में पुलिस निरीक्षक इंद्रजीत बैठा को पुलिस […]
सुपौल : शहर के दक्षिणी भाग स्थित डा जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय के समीप पुलिस लाइन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में शनिवार को जिला भू अर्जन पदाधिकारी विमल कुमार मंडल ने पुलिस अधीक्षक के ज्ञापांक 1092/ सा शा के आलोक में पुलिस निरीक्षक इंद्रजीत बैठा को पुलिस निर्माण कार्य कराने हेतु अर्जित 20 एकड़ भूमि के दखल दहानी दिया.
मौके पर श्री मंडल ने बताया कि अंचल क्षेत्र के खरैल व सुपौल मौजा के कुल 61 किसानों से 20 एकड़ जमीन को अधिग्रहण किया गया है. जहां 30 करोड़ की लागत से पुलिस लाइन का निर्माण कराया जायेगा. वहीं मौके पर श्री मंडल द्वारा पुलिस निरीक्षक श्री बैठा को पुलिस लाइन निर्माण को लेकर अर्जित रकवा का अधि सूचना, अधि घोषणा आदेश, जिला गजट व सत्यापित नक्शा समर्पित किया गया. हाई टेक होगा पुलिस लाइन सुपौल के जिला बनने के उपरांत पुलिस लाइन के लिए भूमि उपलब्ध कराये जाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा काफी मशक्कत की जा रही थी.
जहां प्रशासन द्वारा जमीनी स्तर पर कार्य करने के बाद यह सफलता हासिल हुई है. भूमि उपलब्धता के साथ जहां पुलिस जवानों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है. वहीं स्थानीय लोगों में भी उत्सुकता जगी है कि हाई टेक पुलिस लाइन बनने के बाद क्षेत्र भर में कानूनी व्यवस्था कायम होगा.
पुलिस निरीक्षक श्री बैठा ने बताया कि पुलिस लाइन बनाने का कार्य पुलिस भवन नगर निर्माण द्वारा किया जायेगा. बताया कि उक्त स्थल पर आधुनिक सुविधा से लैस पुलिस केंद्र का निर्माण कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










