शिविर में किसानों को मृदा कार्ड बांटे

Updated:
विज्ञापन

शिविर में किसानों को मृदा कार्ड बांटे मिट्टी की उर्वरक शक्ति के अनुरूप ही किसान उर्वरक का प्रयोग करें फोटो -03 कैप्सन- शिविर को संबोधित करते अधिकारी प्रतिनिधि, निर्मली प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन में विश्व मृदा दिवस के अवसर पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण शिविर का आयोजन शनिवार किया गया. शिविर की अध्यक्षता […]

विज्ञापन

शिविर में किसानों को मृदा कार्ड बांटे मिट्टी की उर्वरक शक्ति के अनुरूप ही किसान उर्वरक का प्रयोग करें फोटो -03 कैप्सन- शिविर को संबोधित करते अधिकारी प्रतिनिधि, निर्मली प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन में विश्व मृदा दिवस के अवसर पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण शिविर का आयोजन शनिवार किया गया. शिविर की अध्यक्षता कर रहे अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन ने कहा कि विश्व मृदा दिवस के अवसर पर क्षेत्र के सभी किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि यह चक्र साल में तीन बार चलेगा. इसके माध्यम से सभी किसानों को अपने-अपने खेतों के मिट्टी की जांच हेतु सैंपल लेकर शिविर के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किया जाता है. कहा कि मिट्टी की उर्वरक शक्ति के अनुरूप ही किसान उर्वरक का प्रयोग करें. उचित मात्रा में वर्मी कंपोस्ट, नाइट्रोजन, फॉस्फेट, पोटाश, बोरोन, जिंक , कॉपर, आयरन, मैगनिज डालने से खेताें में नमी बनी रहती है और भूमि की उर्वरक शक्ति भी बरकरार रहता है. रासायनिक उर्वरक का ज्यादा प्रयोग करने से खेतों की उर्वरक शक्ति नष्ट होने के साथ ही वातावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है. यह मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है. शिविर में रामधारी पंडित, मो मुतुर्जा अंसारी, मो इकरामुल हक, मो मुस्तफा अंसारी, खातीजा खातून आदि किसानों के बीच मृदा कार्ड का वितरण किया गया. शिविर में प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार, एटीएम राजीव रंजन, कृषि समन्वयक धर्मेंद्र कुमार, कृषि सलाहकार संजय कुमार, शंकर कुमार साह, पवन कुमार कामत सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन