आठ पंचायतों के अध्यक्षों ने जमा की सूची

Updated:
विज्ञापन

आठ पंचायताें के अध्यक्षों ने जमा की सूची टीसीपी भवन में प्रखंड क्षेत्र के पैक्स अध्यक्षों की हुई बैठक फोटो – 10कैप्सन – बैठक में उपस्थित पैक्स अध्यक्ष व अन्यप्रतिनिधि, सरायगढ़ प्रखंड कार्यालय स्थित टीसीपी भवन में शुक्रवार को प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के पैक्स अध्यक्षों की बैठक आयोजित […]

विज्ञापन

आठ पंचायताें के अध्यक्षों ने जमा की सूची टीसीपी भवन में प्रखंड क्षेत्र के पैक्स अध्यक्षों की हुई बैठक फोटो – 10कैप्सन – बैठक में उपस्थित पैक्स अध्यक्ष व अन्यप्रतिनिधि, सरायगढ़ प्रखंड कार्यालय स्थित टीसीपी भवन में शुक्रवार को प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के पैक्स अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के 12 पंचायतों के आठ पैक्स अध्यक्षों द्वारा धान अधि प्राप्ति हेतु किसानों का डाटा बेस सीडी तथा सूची जमा किया गया. जिसमें शाहपुर पृथ्वी पट्टी, लोकहा, पिपराखुर्द, ढ़ोली, सरायगढ़, लालगंज बगेवा टेंगराहा, भपटियाही व झिल्ला डूमरी पैक्स शामिल हैं. वहीं शेष चार पंचायतों के अध्यक्ष को यथा शीघ्र डाटा बेस सीडी व सूची जमा करने का निर्देश दिया गया. बीसीओ श्री कुमार ने बताया कि विभागीय आदेश के बाद धान का क्रय प्रारंभ कर दिया जायेगा. गौरतलब है कि प्रखंड क्षेत्र में सरकार द्वारा अब तक एक छटांक भी धान की अधिप्राप्ति शुरू नहीं की गयी है. नतीजा है कि क्षेत्र के किसान औने पौने दाम पर बाजार में अनाज बेचने को विवश हैं. बैठक में पैक्स अध्यक्ष अवधेश प्रसाद सिंह, बमभोला सिंह, बैद्यनाथ यादव, कृष्ण कुमार राय, बासुदेव साह, विजेंद्र मंडल, बैद्यनाथ मंडल, बाबू नंद यादव, रामेश्वर मेहता आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन