वज्ञिान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाया अपनी ज्ञान व कला का जौहर

Updated:
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाया अपनी ज्ञान व कला का जौहर फोटो – 7,8,9कैप्सन- समारोह को संबोधित करते डीएम, प्रदर्शनी में लगे काउंटर व कागज से निर्मित राइफल दिखाते बच्चे सुपौल आर एसएम पब्लिक स्कूल परिसर में शुक्रवार को विज्ञान व गणित प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया. मौके पर विद्यालय के छात्र – […]

विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाया अपनी ज्ञान व कला का जौहर फोटो – 7,8,9कैप्सन- समारोह को संबोधित करते डीएम, प्रदर्शनी में लगे काउंटर व कागज से निर्मित राइफल दिखाते बच्चे सुपौल आर एसएम पब्लिक स्कूल परिसर में शुक्रवार को विज्ञान व गणित प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया. मौके पर विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने अपने ज्ञान व प्रतिभा का जम कर प्रदर्शन किया. सैकड़ों बच्चों ने इस अवसर पर तरह – तरह के मॉडल व स्व निर्मित वैज्ञानिक उपकरण प्रस्तुत किया. जिसे देख मुख्य अतिथि व आगंतुक गण मान्य दंग रह गये. प्रदर्शनी का उदघाटन मुख्य अतिथि सह जिला पदाधिकारी एम रामचद्रू डू ने फीता काट कर किया. बच्चों की प्रतिभा से दंग हुए आगंतुक विज्ञान व गणित प्रदर्शनी में आरएसएम के बच्चों ने अपने वैज्ञानिक कौशल व कला का जलवा बिखेड़ा. विद्यालय परिसर में अलग – अलग बने काउंटरों पर बच्चों द्वारा निर्मित वैज्ञानिक उपकरण व उनके आधुनिक शोध को प्रदर्शित किया गया था. टीम वार बच्चों ने पर्यावरण की रक्षा, सोलर उर्जा आदि कई स्व निर्मित उपकरण पेश किये थे. जिसमें भूकंप रहित मकान, पानी के दबाव से चलने वाला जेसीबी, सोलर उर्जा से चलने वाली कार, पोल्यूशन फ्री सिटी जैसे कई रोचक व आकर्षक मॉडल पेश किये गये थे. बच्चों की एक टीम ने एके 47 की तर्ज पर कागज से निर्मित हल्की राइफल तैयार किया था. बच्चों ने बताया कि कारगर मार वाली यह राइफल मेटल डिटेक्टर की पकड़ में भी नहीं आता है. प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा मैथ्स के कई रूल्स को अपने अंदाज में सुलभ बना कर प्रस्तुत किया गया था. प्रदर्शनी में अधिकांश चीजें पर्यावरण की रक्षा व वैकल्पिक उर्जा से संबंधित थी. जो बच्चों के भविष्य के प्रति सोच को उजागर कर रही थी. आगंतुक अतिथियों ने बच्चों के ज्ञान एवं कला की जम कर सराहना की. आधुनिक भारत के निर्माता है बच्चे जिला पदाधिकारी श्री डू ने प्रदर्शनी के अवलोकन के उपरांत बच्चों के प्रतिभा की मुक्त कंठ से सराहना की. उन्होंने कहा कि कोसी जैसे पिछड़े क्षेत्र में बच्चों ने जिस प्रकार अपने ज्ञान व कौशल का प्रदर्शन किया है. वह काबिले तारीफ है. कहा कि आगे चल कर यही बच्चे देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभायेंगे. समारोह में बोलते पुलिस अधीक्षक डा कुमार ऐकले ने बच्चों को देश का कर्णधार बताया. कहा कि छोटे – छोटे बच्चों ने प्रदर्शनी के माध्यम से अपने ज्ञान का जो इजहार किया है. इसकी जितनी भी तारीफ की जाय कम हैं. श्री ऐकले ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभ कामना दी. विद्यालय प्रबंधक व मेला सचिव युगल किशोर अग्रवाल ने बताया कि स्कूल का स्थापना दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में खेल, क्विज आदि प्रतियोगिता व प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है. साप्ताहिक समारोह का समापन शनिवार को होगा. इस अवसर पर एसडीपीओ वीणा कुमारी, पुलिस निरीक्षक इंद्रजीत बैठा, प्राचार्य विश्वास चंद्र मिश्र, अमर कुमार चौधरी, मो बदी उज्जमा, अशोक चौधरी, प्रो एल एन गोप, प्रो विनय पाठक,खुर्शीद आलम आदि मौजूद थे. क्विज प्रतियोगिता के बच्चे हुए सम्मानित समारोह के दौरान गुरुवार को विद्यालय परिसर में आयोजित क्विज प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को डीएम, एसपी व आगंतुक अतिथियों द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया. प्राचार्य डा मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में वर्ग छह के प्रकाश व उज्ज्वल, वर्ग सात के श्रवण कुमार हर्ष व अभिनव कुमार, वर्ग आठ के विकास कुमार व प्रिंस राज, वर्ग नौ के आशुतोष कुमार व अभिषेक कुमार तथा वर्ग दस के रितेश कुमार व अल्ताफ राजा ने प्रथम स्थान हासिल किया है. प्रतियोगिता में सभी वर्ग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र – छात्राओं को अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन