बाइक की ठोकर से बालक जख्मी
बाइक की ठोकर से बालक जख्मी जदिया मुख्यालय स्थित एसएच 76 पर बुधवार की शाम सिंह होटल के समीप बाइक की ठोकर से एक 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया.इस घटना में बाइक चालक को भी मामूली चोटें आयी है.जानकारी अनुसार त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लतौना निवासी रमेश कुमार बीआर50/2245 नंबर की […]
बाइक की ठोकर से बालक जख्मी जदिया मुख्यालय स्थित एसएच 76 पर बुधवार की शाम सिंह होटल के समीप बाइक की ठोकर से एक 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया.इस घटना में बाइक चालक को भी मामूली चोटें आयी है.जानकारी अनुसार त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लतौना निवासी रमेश कुमार बीआर50/2245 नंबर की राजदूत मोटर साइकिल से वापस अपने घर जा रहे थे.इसी बीच सिंह होटल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े वार्ड नंबर 01 निवासी आशीष कुमार को ठोकर मार दिया.जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही जदिया पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों दोनों जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल भेजवाया.जहां दोनों उपचार रत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










