खेल से विकसित होता है अनुशासन

Updated:
विज्ञापन

खेल से विकसित होता है अनुशासनटूर्नामेंट के समापन पर समारोह का अायोजन फोटो – 4कैप्सन – खिलाड़ियों को कप देते आयोजनकर्ता.प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज अनूप लाल महाविद्यालय परिसर में आयोजित सात दिवसीय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में आयोजनकर्ता द्वारा विजयी व रनर टीम के कप्तानों को कप प्रदान […]

विज्ञापन

खेल से विकसित होता है अनुशासनटूर्नामेंट के समापन पर समारोह का अायोजन फोटो – 4कैप्सन – खिलाड़ियों को कप देते आयोजनकर्ता.प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज अनूप लाल महाविद्यालय परिसर में आयोजित सात दिवसीय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में आयोजनकर्ता द्वारा विजयी व रनर टीम के कप्तानों को कप प्रदान किया गया. प्राचार्य प्रो जयदेव प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का संचालन उपेंद्र प्रसाद चंदन ने किया. इस मौके पर कुलानुशासक विश्वनाथ विवेका ने कहा कि खेल अनुशासन के प्रेरणा का स्रोत है. खेल में हार जीत लगी रहती है. हार के बाद ही जीतने की उम्मीद बनती है. उन्होंने विजयी व रनर दोनों टीम के सदस्यों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए बधाई दी. विश्वविद्यालय के क्रीड़ा पदाधिकारी डाॅ शैलेंद्र यादव ने कहा कि खेल से मन और काया दोनों स्वस्थ रहते हैं. खेल से सामाजिक सद्भावना की प्रवृत्ति बनती है. डॉ यादव ने एएलवाइ परिसर स्थित मैदान को खेल के उपयुक्त बताया. साथ ही अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को मैदान के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह जगाने को लेकर सराहना की. समापन समारोह को प्रो अफरोज आलम, प्रो अशोक कुमार यादव, मनोज रौशन, पूर्व सचिव कामेश्वर प्रसाद यादव, कपिलेश्वर प्रसाद यादव, थानाध्यक्ष राज किशोर बैठा, प्रो जयदेव प्रसाद यादव ने भी संबोधित किया. मौके पर मारवाड़ी कॉलेज के मोती प्रसाद सिंह, देवेंद्र यादव, डॉ सुदीप नारायण यादव, प्रो गंगा प्रसाद यादव, प्रो नंद किशोर प्रसाद यादव सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन