मधेपुरा को हरा सहरसा का टूर्नामेंट पर कब्जा

Updated:
विज्ञापन

मधेपुरा को हरा सहरसा का टूर्नामेंट पर कब्जा त्रिवेणीगंज. मुख्यालय स्थित अनूप लाल महा विद्यालय परिसर में अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच एमएलटी कॉलेज सहरसा व पीएस कॉलेज मधेपुरा के बीच खेला गया. टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी पीएस कॉलेज मधेपुरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में आठ विकेट […]

विज्ञापन

मधेपुरा को हरा सहरसा का टूर्नामेंट पर कब्जा त्रिवेणीगंज. मुख्यालय स्थित अनूप लाल महा विद्यालय परिसर में अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच एमएलटी कॉलेज सहरसा व पीएस कॉलेज मधेपुरा के बीच खेला गया. टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी पीएस कॉलेज मधेपुरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में आठ विकेट खो कर 111 रन बनाये. पीएस कॉलेज के बल्लेबाज मनीष ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों का सामना कर टीम के लिए सर्वाधिक 32 रन बनाया. जवाब में उतरी सहरसा की टीम ने 19 ओवर पांच गेंद खेल कर टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया. सहरसा की टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाया. मैच के दौरान काफी उतार – चढ़ाव की स्थिति बनी रही. बावजूद इसके सहरसा टीम के बल्लेबाज ऋषभ ने पांचवी गेंद पर छक्का जमा कर अपनी टीम को विजय दिलाया. इसी टीम के मनोज ने मैच में तीन विकेट हासिल कर 22 रनों का योगदान दिया. मनोज के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला. आयोजित सात दिवसीय में मुकेश कुमार सिंह व कुणाल ने अंपायर की भूमिका अदा किया. वहीं उदघोषक तरुण कुमार सिंह राठौड़, मनीष कुमार सिंह व रवींद्र द्वारा किये गये प्रसारण को लोगों ने खूब सराहा. जबकि रवि स्टार, गोपाल भार्गव ने स्कोरर का दायित्व निभाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन