अनुदानित दर पर गेहूं बीज का वितरण
किसनपुर : प्रखंड कृषि कार्यालय में शुक्रवार को शिविर के माध्यम से किसानों के बीच गेहूं बीज का वितरण किया गया.इस मौके पर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे करीब 100 किसानों को अनुदानित दर पर गेहूं बीज उपलब्ध कराया गया.वहीं 280 किसानों के बीच जीरो टिलेज प्रत्यक्षण बीज वितरित किया गया. मौके पर उपस्थित […]
किसनपुर : प्रखंड कृषि कार्यालय में शुक्रवार को शिविर के माध्यम से किसानों के बीच गेहूं बीज का वितरण किया गया.इस मौके पर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे करीब 100 किसानों को अनुदानित दर पर गेहूं बीज उपलब्ध कराया गया.वहीं 280 किसानों के बीच जीरो टिलेज प्रत्यक्षण बीज वितरित किया गया.
मौके पर उपस्थित कृषि समन्वयक आशुतोष कुमार द्वारा किसानों को अधिक उपज पाने के लिए नयी तकनीक से खेती करने के अलावा जैविक खाद के प्रयोग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी.उन्होंने कहा कि नयी पद्धति से खेती कर यहां के किसान भी समृद्ध हो सकते हैं.
ससमय गेहूं की बोआई एवं उचित मात्रा में खाद व पटवन करने की बात कही.इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार यादव, विजय कुमार, किसान सलाहकार सुभाष कुमार, रण विजय कुमार, अशोक कुमार, विनोद कुमार आदि के अलावे प्रखंड क्षेत्र के किसान उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










