27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मुखिया हत्या कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

मुखिया हत्या कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार राघोपुर प्रखंड के परमानंदपुर पंचायत के मुखिया मो युसुफ हत्या कांड में पुलिस ने एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. करजाईन थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 43/15 के नामजद अभियुक्त सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के झिटकिया गांव निवासी मो रहमतुल्लाह उर्फ सावन को […]

मुखिया हत्या कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार राघोपुर प्रखंड के परमानंदपुर पंचायत के मुखिया मो युसुफ हत्या कांड में पुलिस ने एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. करजाईन थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 43/15 के नामजद अभियुक्त सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के झिटकिया गांव निवासी मो रहमतुल्लाह उर्फ सावन को सिंहेश्वर बाजार से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें